गणतंत्र दिवस से पहले बड़ा खतरा: दिल्ली और कई राज्यों में बांग्लादेशी आतंकियों पर सख्त निगरानी

गणतंत्र दिवस से पहले बड़ा खतरा: दिल्ली और कई राज्यों में बांग्लादेशी आतंकियों पर सख्त निगरानी

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले देश की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा इंटेलिजेंस अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी नेटवर्क दिल्ली सहित देश के कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाने की साजिश रच सकते हैं।

दिल्ली समेत कई राज्यों में सुरक्षा कड़ी
इंटेलिजेंस रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

गैंगस्टरों के जरिए आतंकी साजिश
अलर्ट के मुताबिक, पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर विदेश में बैठे खालिस्तानी और कट्टरपंथी हैंडलर्स के लिए फुट सोल्जर के तौर पर काम कर रहे हैं। ये हैंडलर्स अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने और देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए आपराधिक नेटवर्क का सहारा ले रहे हैं।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

आतंकी नेटवर्क से बढ़ते संपर्क
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ये गैंगस्टर धीरे-धीरे खालिस्तानी आतंकी तत्वों से संपर्क मजबूत कर रहे हैं और हथियारों की सप्लाई, फंडिंग तथा लॉजिस्टिक सपोर्ट में भूमिका निभा सकते हैं। इस नेटवर्क में बांग्लादेश से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की भी सक्रियता की आशंका जताई गई है।

Read More Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल

एजेंसियां अलर्ट मोड पर
गणतंत्र दिवस को देखते हुए खुफिया एजेंसियां, दिल्ली पुलिस, एनआईए और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और कई इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Tags:

Latest News

दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल
CG News: धान खरीदी से पहले बारदानों का संकट! राजनांदगांव में 96 समितियों के लिए जुटाए जाएंगे पुराने बोरे, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
Durg Murder Case: मुलाकात के बहाने बुलाया, फिर जानलेवा हमला! पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में तीन को उम्रकैद
Raipur News: मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला, राव हॉस्पिटल की फायर NOC पर उठे सवाल; पुलिस ने दर्ज किया केस
सरकारी काम में बाधा, अधिकारियों से अभद्रता के आरोप, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई, व्याख्याता निलंबित