CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक

CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की बेटी गीता यादव ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी के मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बोड़ला की रहने वाली गीता भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का हिस्सा रहीं, जिसने मेजबान चीन को उसके ही घर में 1-0 से शिकस्त देकर विमेंस जूनियर एशिया कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ भारत ने जूनियर एशिया कप में लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

चीन के खिलाफ फाइनल में भारत का शानदार डिफेंस
हुलुनबुइर के मोकी ट्रेनिंग बेस में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत और चीन के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने आक्रमण की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण के साथ डिफेंस को भी मजबूत बनाए रखा।

मैच के 17वें मिनट में सानिका चंद्रकांती माने ने शानदार फील्ड गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद चीन ने बराबरी की पूरी कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने हर हमले को नाकाम करते हुए बढ़त कायम रखी। अंतिम सीटी बजते ही भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया और एशिया कप एक बार फिर भारत के नाम हो गया।

Read More छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने राजधानी रॉयल्स को 4-2 से हराया, न्यायधानी नाइट्स सेमीफाइनल में

गीता ने पूरे टूर्नामेंट में छोड़ी अपनी छाप
इस खिताबी सफर में कबीरधाम की गीता यादव का प्रदर्शन भी चर्चा में रहा। बोड़ला के वार्ड नंबर-14 से आने वाली गीता ने पूरे टूर्नामेंट में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन को पिछले मुकाबले में भी पहचान मिली थी, जब उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। फाइनल मुकाबले में भी गीता ने टीम के खेल में अहम योगदान दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही गीता ने भारतीय जूनियर टीम में अपनी जगह को और मजबूत किया है।

बिना कोई मैच गंवाए भारत ने जीती ट्रॉफी
भारतीय टीम का अभियान फाइनल तक शानदार रहा। ग्रुप स्टेज में टीम ने तीन मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इसके बाद टीम ने नॉकआउट चरण में भी अपना दबदबा बनाए रखा और फाइनल में चीन को हराकर पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा किया। भारत इससे पहले 2023 और 2024 में भी जूनियर एशिया कप का चैंपियन रह चुका है। लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतकर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने खिताबों की हैट्रिक पूरी कर दी।

बोड़ला से अंतरराष्ट्रीय हॉकी तक गीता का सफर
गीता यादव की उपलब्धि सिर्फ एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि कबीरधाम के लिए भी गर्व का मौका है। बोड़ला की एक बेटी ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी के मैदान पर देश की जीत में योगदान देकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

गीता की इस सफलता के बाद स्थानीय खेल प्रेमियों और उनके क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन सकती है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के मैदान में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देखते हैं।

Tags:

Latest News

जगदलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन सड़ा, 200 परिवारों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री जगदलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन सड़ा, 200 परिवारों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री
सूरजपुर में गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, पूरी फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने का आरोप
25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित
छत्तीसगढ़ में DA बढ़ाने की मांग तेज, दिवाली से पहले 5% महंगाई भत्ता एरियर सहित देने की मांग
पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दिखा दुर्लभ सफेद भालू, पटियाला हाउस के पास मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
‘पैसा खाया नहीं जा सकता’: कोर्ट, रेत चोरी पर दोषी को हुई 3 साल की सजा   
सरकारी योजना की सुस्त रफ्तार पर गिरी गाज, चार तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई
पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस में भीषण विस्फोट, गर्भवती महिला और नवजात समेत 8 की मौत; कई घायल
छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
नकली नोटों का खेल बेनकाब, प्रिंटर से छाप रहे थे 500 और 100 के जाली नोट, बाजार में खपाने की थी तैयारी
ब्राजील चुनाव में लूला की ऐतिहासिक जीत, हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो परिवार संग मियामी पहुंचे
नागपुर में RSS के गढ़ में BJP को झटका, अभिजीत वंजारी ने कांग्रेस से हटाया ‘जीरो का टैग’