Vaibhav Laxmi Rajyog 2026: शुक्र-चंद्रमा की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, जानिए कौन-कौन सी राशियां होंगी मालामाल!

Vaibhav Laxmi Rajyog 2026: शुक्र-चंद्रमा की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, जानिए कौन-कौन सी राशियां होंगी मालामाल!

Vaibhav Laxmi Rajyog 2026 Date: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और नक्षत्रों का मिलन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी कड़ी में 18 अप्रैल को एक बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है. धन, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं के दाता शुक्र और मन के कारक चंद्रमा की युति होने वाली है. इन दोनों शुभ ग्रहों के मिलन से वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान करियर में बड़ी तरक्की और आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं.

क्या होता है वैभव लक्ष्मी राजयोग?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र भौतिक सुख, धन, विलासिता, प्रेम और दांपत्य जीवन का कारक है, जबकि चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति को नियंत्रित करता है.जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में मिलते हैं, तो व्यक्ति को न सिर्फ आर्थिक लाभ मिलता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुष्टि भी प्राप्त होती है.इस योग के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं.

इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा यह योग

Read More Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में शानदार अवसर लेकर आ सकता है.नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से फायदा मिल सकता है.

Read More जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सफलता और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. अचानक धन लाभ या कोई बड़ा आर्थिक अवसर मिल सकता है.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा.चंद्रमा इस राशि का स्वामी है, इसलिए इसका प्रभाव और भी अधिक सकारात्मक होगा. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, साथ ही करियर में भी नए रास्ते खुल सकते हैं.

अन्य राशियों पर प्रभाव
हालांकि यह योग मुख्य रूप से मेष, सिंह और कर्क राशि के लिए शुभ है, लेकिन अन्य राशियों को भी इसका आंशिक लाभ मिलेगा. कुछ लोगों को मानसिक शांति, रिश्तों में सुधार और छोटे आर्थिक लाभ के संकेत मिल सकते हैं.

क्या करें इस दिन?

  • माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें.
  • सफेद वस्त्र पहनें और चंद्रमा को अर्घ्य दें.
  • शुक्रवार के दिन जरूरतमंद लोगों को दान करें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा