Numerology: इस मूलांक की लड़कियां नहीं कर पातीं सही गलत की पहचान, रिश्तों में खाती हैं धोखा

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां नहीं कर पातीं सही गलत की पहचान, रिश्तों में खाती हैं धोखा

Numerology Number 2: अंक शास्त्र बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. अंक शास्त्र में मूलांक के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है. मूलांक व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है. मूलांक 01 से 09 तक होता है. हर एक मूलांक का स्वामित्व किसी न किसी ग्रह के पास है. आज हम आपको उस मूलांक की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी क्रिएटिव और इमोशनल होती हैं, लेकिन सही गलत में पहचान नहीं कर पातीं और रिश्तों में धोखा खाती हैं.

मूलांक 02 वाली लड़कियां
मूलांक 02 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और मां का कारक माना जाता है. अगर किसी लड़की का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 02 माना जाता है. इस मूलांक की लड़कियों का स्वभाव काफी भावुक होता है. इनके मन पर चंद्र देव का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है. इस वजह से ये बहुत इमोशनल होती हैं.

ये दूसरों का दुख देख नहीं पातीं और सहायता के लिए तैयार हो जाती हैं, लेकिन इनकी यही अच्छी आदत इनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित होती है, जिससे लोग इनका फायदा उठा लेते हैं. मूलांक 02 की लड़कियां दिमाग से नहीं दिल से सोचती हैं. ये लोगों की भावनाओं को बहुत जल्द समझ लेती हैं. इनका स्वभाव बहुत शांत होता है. इनके अंदर संबंधों के प्रति पूरी तरह से समर्पण का भाव होता है.

Read More Raj Panchak 2026: राज पंचक में जन्मे बच्चों का कैसा होता है स्वभाव? ज्योतिष में बताई गई हैं ये खास खूबियां

नेचर बहुत इमोशनल होता है
ये अच्छी जीवनसाथी साबित होती हैं. ये अपने पति से बहुत प्यार करती हैं. इनका नेचर बहुत इमोशनल होता है. इसी वजह से कई बार इनको सामने वाले के इरादे समझ नहीं आते. संबंधों में बहुत ज्यादा इमोशनल होना कई बार इनके लिए बहुत नुकसानदायक होता है. ये जल्दी किसी पर भी भरोसा कर लेती हैं. इस कारण लोग इनको इमोशनल फूल कह दिया करते हैं. जल्दी भरोसा करने लेने और दूसरों की बातों में आ जाने की वजह से मूलांक 02 की लड़कियां रिश्तों में धोखा भी खा जाती हैं. हालांकि, मूलांक 02 की लड़कियों का करियर खूब चमकता है. इन्हें खूब मान-सम्मान भी प्राप्त होता है.

Read More समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स
Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस
Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता
पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल