Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर करें ये खास उपाय, डर और नकारात्मकता हो जाएगी दूर!

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर करें ये खास उपाय, डर और नकारात्मकता हो जाएगी दूर!

Hanuman Jayanti ke Upay: हिंदू धर्म में संकटमोचन हनुमान जी की आराधना का विशेष महत्व है. माना जाता है कि हनुमान जी कलयुग के जाग्रत देवता हैं, जो अपने भक्तों के सभी संकटों को पल भर में दूर कर देते हैं. इस साल हनुमान जयंती का पर्व बेहद शुभ संयोगों में मनाया जाएगा. अगर आप भी लंबे समय से मानसिक तनाव किसी डर या नकारात्मक ऊर्जा से परेशान हैं, तो इस दिन किए गए कुछ खास उपाय आपके जीवन की दिशा बदल सकते हैं.

हनुमान जयंती 2026: कब है शुभ तिथि? (Hanuman Jayanti 2026 Date)
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 01 अप्रैल 2026, सुबह 07:06 बजे से होगा. वहीं पूर्णिमा तिथि का समापन 02 अप्रैल 2026, सुबह 07:41 बजे तक रहेगा. इसलिए उदयातिथि के अनुसार, हनुमान जयंती का पर्व 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा.

नकारात्मकता और डर दूर करने के अचूक उपाय
यदि आपको बुरे सपने आते हैं या घर में अशांति महसूस होती है, तो हनुमान जयंती के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं.

Read More अयोध्या दीपोत्सव 2026: 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख से अधिक दीये, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

सुंदरकांड का पाठ
हनुमान जयंती के दिन शाम के समय घर या मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करना सबसे शक्तिशाली माना जाता है. इससे न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है.

Read More अरपा तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, 50 से ज्यादा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

बजरंग बाण का प्रयोग
अगर आप किसी अज्ञात भय या शत्रुओं से परेशान हैं, तो इस दिन बजरंग बाण का पाठ करें. ध्यान रहे कि बजरंग बाण का पाठ पूरी शुद्धता और सच्चे मन से करना चाहिए.

सिंदूर का चोला
हनुमान जी को नारंगी सिंदूर अत्यंत प्रिय है. इस दिन मंदिर जाकर प्रभु को चोला चढ़ाएं और उनके कंधे से थोड़ा सा सिंदूर लेकर अपने माथे पर लगाएं. यह तिलक आपको हर बुरी नजर से बचाएगा.

पीपल के पत्ते का उपाय
नकारात्मकता दूर करने के लिए पीपल के 11 पत्तों पर साफ जल से धोकर उन पर चंदन या कुमकुम से श्री राम लिखें. इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें. इससे मानसिक शांति मिलती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

नगर निगम की सील तोड़ने के आरोप में बरखा टंडन गिरफ्तार,6 नवंबर को पति दीपक टंडन हुआ था अरेस्ट.... नगर निगम की सील तोड़ने के आरोप में बरखा टंडन गिरफ्तार,6 नवंबर को पति दीपक टंडन हुआ था अरेस्ट....
कोरबा में दो दर्दनाक घटनाएं: पटाखा नहीं देने पर 15 साल के किशोर ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग की हत्या, बेटे की मौत के गम में महिला ने लगाई फांसी
अरपा तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, 50 से ज्यादा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
जगदलपुर में महिला गैंग की 1.75 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, मोती ज्वेलर्स से 1200 ग्राम सोना पार; 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत
स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप
सालों की सेवा का मिला न्याय, बस्तर के 29 कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 महीने में करना होगा बकाया वेतन का भुगतान
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
लॉकर का किराया लिया, सुरक्षा नहीं दी, अब SBI भरेगा 22 लाख का हर्जाना
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी बेटे से परेशान पिता ने टंगिया से मारकर की हत्या, थाने में किया सरेंडर
Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से
पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़