साय कैबिनेट ने टेका ‘काशी के कोतवाल’ के आगे मत्था

साय कैबिनेट ने टेका ‘काशी के कोतवाल’ के आगे मत्था

 

वाराणसी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को काशी में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले काल भैरव मंदिर में दर्शन किए। ‘काशी के कोतवाल’ के नाम से विख्यात भगवान काल भैरव की पूजा अर्चना कर सभी ने राष्ट्र और प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री साय ने काल भैरव के दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर ‘कालभैरवाष्टक’ का पहला श्लोक पोस्ट किया। उन्होंने इस श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा कि वे उन भगवान काल भैरव की वंदना करते हैं, जिनके चरण कमलों की सेवा देवराज इंद्र भी करते हैं, जो गले में सर्प यज्ञोपवीत धारण करते हैं, जिनके मस्तक पर चंद्रमा सुशोभित है, जो अत्यंत दयालु हैं, नारद आदि योगियों द्वारा वंदित हैं, दिगंबर हैं और काशी के स्वामी हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी अपने दर्शन की तस्वीरें साझा कीं और प्रदेशवासियों के सुख, शांति व कल्याण की कामना की।

Read More IGKV पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख! CM साय बोले- परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

यह महत्वपूर्ण मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही है, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय इस बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े राज्यहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। इनमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का विकास, सीमावर्ती जिलों की स्थिति, औद्योगिक निवेश और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए केंद्र और अन्य राज्यों से सहयोग की मांग प्रमुख होगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो