‘अपार अवसरों का राजमार्ग’ बना Budget 2026, पीएम मोदी बोले- ये सिर्फ बजट नहीं, भविष्य का नक्शा है

‘अपार अवसरों का राजमार्ग’ बना Budget 2026, पीएम मोदी बोले- ये सिर्फ बजट नहीं, भविष्य का नक्शा है

नई दिल्ली। बजट 2026 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए इसे सिर्फ आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का रोडमैप बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है और इसमें नारी शक्ति की ताकत साफ झलकती है। उन्होंने महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश करने को एक नया रिकॉर्ड बताते हुए इसे महिला नेतृत्व की मजबूत मिसाल करार दिया।

प्रधानमंत्री ने बजट को “अपार अवसरों का राजमार्ग” बताते हुए कहा कि यह युवा शक्ति को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उनके मुताबिक, इस बजट में युवाओं की सोच, उनके सपने और उनकी आकांक्षाएं झलकती हैं। पीएम मोदी ने दावा किया कि बजट 2026 आत्मनिर्भर भारत को नई उड़ान देगा और भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सरकार की आक्रामक रणनीति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास पर विशेष फोकस रखा गया है। उन्होंने साफ कहा कि शहरों को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बॉन्ड्स को बढ़ावा देना विकसित भारत की रफ्तार को कई गुना तेज करेगा।

Read More ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने हमेशा किसानों, डेयरी और फिशरीज सेक्टर को प्राथमिकता दी है। बजट 2026 में नारियल, कोको, काजू और चंदन जैसी फसलों से जुड़े किसानों के लिए अहम कदम उठाए गए हैं, जिससे ग्रामीण आय बढ़ाने और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।

Read More PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..

महिला सशक्तिकरण को बजट की रीढ़ बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और यह अभियान अभूतपूर्व सफलता की मिसाल बन चुका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा निर्मित और संचालित SHGs के लिए एक आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करने को बजट में प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा- सरकार की कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें और देश की आर्थिक ताकत हर परिवार तक पहुंचे।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO