महाकुंभ हादसे के मृतकों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया भगदड़ का खुलासा…
महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर मंगलवार की रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई| इस घटना में 17 लोगों की मौत की सूचना है हालांकि प्रशान ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए यह दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास […]
महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर मंगलवार की रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई| इस घटना में 17 लोगों की मौत की सूचना है हालांकि प्रशान ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए यह दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ। यह हादसा अत्यधिक भीड़ के चलते हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है।इसके साथ ही महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है।
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अखाड़ों के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग टूट ने से भगदड़ की स्थिति बनी। कुछ लोग गंभीर घायल हैं, जिनका इलाज अभी जारी है। इसके साथ ही सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री से उनकी सुबह से चार बार बात हो चुकी है। पीएम मोदी भी लगातार नजर रखे हुए हैं।
योगी ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की और बताया कि प्रयागराज में अभी भी भीड़ का बहुत अधिक दबाव है।
मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ हुई इसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
