आधी रात कार से मिला डेढ़ करोड़ नगद, गोंदिया से राजनांदगांव आ रहे लोगों ने नहीं पेश कर पाए दस्तावेज

आधी रात कार से मिला डेढ़ करोड़ नगद, गोंदिया से राजनांदगांव आ रहे लोगों ने नहीं पेश कर पाए दस्तावेज

आधी रात कार से मिला डेढ़ करोड़ नगद, गोंदिया से राजनांदगांव आ रहे लोगों ने नहीं पेश कर पाए दस्तावेज राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व उद्योगों में लगातार आयकर विभाग के छापे के बीच एक कार में बड़ी मात्रा में नगद राशि मिली है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है, कि […]

आधी रात कार से मिला डेढ़ करोड़ नगद, गोंदिया से राजनांदगांव आ रहे लोगों ने नहीं पेश कर पाए दस्तावेज

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व उद्योगों में लगातार आयकर विभाग के छापे के बीच एक कार में बड़ी मात्रा में नगद राशि मिली है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है, कि इतनी बड़ी रकम आखिर किसकी है, कहां ले जाया जा रहा था। कार में सवार तीन लोगों ने इससे संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं। मामला हवाला से होने की आशंका जताई जा रही है।

Read More एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

मामले के अनुसार गोंदिया से राजनांदगांव आ रही कार से देवरी पुलिस ने एक करोड़ 43 लाख 90 हजार रुपए नगद जब्त किया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला आयकर विभाग को सौंपी जा रही है।

Read More सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद

जानकारी अनुसार यह मामला सोमवार आधी रात को सिरपुर स्थित सीमा चौकी पर सामने आया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बांकर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देवरी पुलिस ने सिरपुर में नाकाबंदी कर कार की जांच की।

जांच के दौरान कार में एक करोड़ 43 लाख 90 हजार रुपए की नकद राशि मिली। इस राशि के संबंध में कार में सवार राजनांदगांव निवासी कमल सुभेलाल गांधी, विनोद प्रकाश जैन और नेमचंद दादूलाल बघेल को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस को तीनों लोग कार में मिली रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके बाद रकम को जब्त कर लिया गया। मामले की जांच इंस्पेक्टर रेवचन सिंगंजुडे कर रहे हैं। देवरी पुलिस मामले के हर पहलुओं से जांच कर रही है। उक्‍त गाड़ी विनय कुमार अग्रवाल के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि राशि हवाला की हो सकती है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद