जिसने दिया जन्म उसी ने दी मौत : अपने बच्चों को रसगुल्ले की आड़ में दिया जहर, प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया खौफनाक कदम

जिसने दिया जन्म उसी ने दी मौत : अपने बच्चों को रसगुल्ले की आड़ में दिया जहर, प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया खौफनाक कदम

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से इंसानियत और ममता को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी ममता को दरकिनार करते हुए प्रेमी के कहने पर अपने ही 2 मासूम बच्चों को ज़हर देकर मौत के घाट उतार दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में हड़कंप है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और उसके फरार प्रेमी की तलाश में जुटी है।

घटना भोपा थाना क्षेत्र के रुड़कली गांव की है। बताया जा रहा है कि मृत दोनों बच्चों के पिता वसीम मजदूरी के लिए चंडीगढ़ गया था। 19 जून को जब वह वापस लौटा तो उसके दोनों बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई थी। मृत बच्चों में 5 वर्षीय अरहान और 1 वर्षीय इनाया शामिल हैं। हादसे के वक्त सिर्फ उसकी पत्नी मुस्कान ही घर में थी। घटना के बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पहले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरूआती पूछताछ में मुस्कान ने कहा कि उसने बच्चों को चाय और बिस्कुट दिए थे, लेकिन गांववालों और पुलिस को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सच्चाई सामने आ गई। रिपोर्ट में बच्चों के शरीर में ज़हर की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने मुस्कान से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में मुस्कान ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसका गांव के ही युवक जुनैद से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जुनैद से शादी करने की चाहत में उसने अपने बच्चों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जब मुस्कान ने जुनैद से शादी की बात की तो जुनैद ने बच्चों का खर्च उठाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बच्चों को जहर देने की साजिश रची। 19 जून की सुबह मुस्कान ने रसगुल्ले में ज़हर मिलाकर अपने बच्चों को खिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Read More जयपुर में स्कूल के निरीक्षण पर बवाल! CJP टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट-पथराव के आरोप; पुलिस की गैरमौजूदगी पर भी सवाल

आरोपी की तलाश जारी SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जहर एक ट्रैक्टर शॉप से खरीदा गया था। अब उस दुकान की भी जांच की जा रही है, जहां बिना पर्ची के जहर बेचा गया। फिलहाल पुलिस ने मुस्कान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी जुनैद फरार है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। इस अमानवीय घटना ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है।

Read More भोपाल नगर निगम में सीनियर-जूनियर अफसर आमने-सामने! बैठक में भड़का विवाद, AHO ने दिखाया इस्तीफा; बोले- ‘हमेशा रखता हूं साथ’

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो