ननकी राम कंवर की शिकायत को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान में लिया

ननकी राम कंवर की शिकायत को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान में लिया

ननकी राम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने आयुष संचालक इफ्तआरा , संयुक्त संचालक सुनील कुमार दास और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई के खिलाफ नोटिस जारी कर मामले को संज्ञान में लिया. छत्तीसगढ़ स्वास्थ विभाग भ्रष्टाचार का बोल बाला होने की तस्वीर सामने आ रही है। […]

ननकी राम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने आयुष संचालक इफ्तआरा , संयुक्त संचालक सुनील कुमार दास और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई के खिलाफ नोटिस जारी कर मामले को संज्ञान में लिया.

छत्तीसगढ़ स्वास्थ विभाग भ्रष्टाचार का बोल बाला होने की तस्वीर सामने आ रही है। वही भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के लिए जहां विष्णु देव की सुशासन सरकार विभागों सिस्टम में लगे दीमक को पाक साफ करने के लिए लगातार शासन स्तर पर निर्देशो के साथ तबादला एक्सप्रेस चला कर सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके और सरकारी संस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सके की कवायद कर रही । लेकिन भ्रष्टाचारियों के लिए भ्रष्टाचार का रास्ता निकालना कितना आसान है यह धरातल पर व्याप्त भ्रष्टाचार की तस्वीरों से पता लगता है और उसी के सहारे विभागीय जिम्मेदार भ्रष्टाचार करके राजस्व की मलाई काटने में लगे रहते हैं। ये ही एक बड़ा मामला जब सामने आया जब सुशासन सरकार के वरिष्ठ एवं पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को शिकायत की..

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर

Read More रायपुर में सूने मकान में बड़ी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; सोने की चेन, चांदी के बेलपत्र और नकदी बरामद

 

Read More महासमुंद में पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस

आयुष संचालक श्रीमती इफ्तआरा एवं संयुक्त संचालक सुनील कुमार दास और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई के द्वारा अपने पद के दुरूपयोग करने कमीशनखोरी करने अधिकतर वनग्राम में रहने वाले आदिवासी समाज का जीवन स्तर उपर उठाने एवं लाभ देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ के आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के संबंध में ननकी राम कवंर, पूर्व विधायक तथा पूर्व गृह जेल एवं सहकारिता मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, कोरबा (छत्तीसगढ़) का दिनांक 20.11.2024 का पत्र/अभ्यावेदन किया।

जिसपर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को ननकी राम कंवर से दिनांक 09/12/2024 में एक याचिका शिकायत/सूचना प्राप्त हुई है और आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 338क के अंतर्गत उसे प्रदत्त शक्तियों का अनुसरण करते हुए इस मामले का अन्वेषण जांच करने का निश्चय किया है, और 15 दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी को डाक से या वैयक्तिक रूप से उपस्थित होकर या किसी अन्य संचार साधन से संबन्धित आरोपों मामलों और सूचनाओं पर की गई कार्यवाही से संबन्धित सूचना प्रस्तुत करने की नोटिस दिया है।

यदि नियत अवधि में आयोग को आपका उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338क के अंतर्गत उसे प्रदत्त सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है तथा वैयक्तिक रूप से या प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए आपको ‘समन’ जारी कर सकता है।

Tags:

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में