19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली...

19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली...

Raipur/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत जांजगीर चांपा से होगी। 19 मई को जांजगीर चांपा में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी।

जांजगीर चांपा में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग, प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ ने बिलासपुर संभाग एवं जांजगीर चांपा के पदाधिकारियों, विधायकों की बैठक लिया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा।

Read More दुर्ग जमीन घोटाला: सिम्पलेक्स एमडी संगीता शाह की अग्रिम जमानत खारिज, 4.50 करोड़ के फर्जीवाड़े में गिरफ्तारी तय; लेकिन बड़े 'साहब' की चाय बचा रही जान!

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।

Read More डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'

बैठक में पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, बालेश्वर साहू, दिलीप लहरिया, कविता प्राण लहरे, शेषराज हरवंश, फूलसिंह राठिया, राघवेन्द्र सिंह, पुरूषोत्तम कंवर, सुमित्रा धृतलहरे, विनय जायसवाल, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुबोध हरितवाल, मोतीलाल देवांगन, पदमा मनहर, प्रेमचंद जायसी, नोबेल वर्मा, विजय पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी
जल संसाधन विभाग में बड़ा टेंडर घोटाला, चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिए गए वर्षों की गणना के नियम
बस्तर की नई लाइफलाइन या विस्थापन का दर्द? 45 साल बाद फिर जिंदा हुआ बोधघाट डैम का जिन्न, दांव पर 56 गांव
कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज