मेंटल हॉस्पिटल में स्टाफ की कमी पर हाईकोर्ट नाराज, कहा मुख्य सचिव शपथपत्र पर दें जवाब 

मेंटल हॉस्पिटल में स्टाफ की कमी पर हाईकोर्ट नाराज, कहा मुख्य सचिव शपथपत्र पर दें जवाब 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के एकमात्र सेंदरी मेंटल हॉस्पिटल में स्टाफ की भारी कमी को लेकर दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि वे शपथपत्र पर जवाब पेश करें।

जनहित याचिका में बताया गया कि सेंदरी मानसिक अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की भारी कमी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के अनुसार, 10 हजार की आबादी पर एक मनोचिकित्सक होना चाहिए, लेकिन छत्तीसगढ़ में 8 लाख लोगों पर मात्र एक मनोचिकित्सक है। राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही हैं, और मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।

याचिका में कहा गया कि सेंदरी मेंटल हॉस्पिटल में 11 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से केवल 3 पदों पर ही मनोचिकित्सक नियुक्त हैं। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि आखिर सरकार मानसिक स्वास्थ्य को लेकर इतनी उदासीन क्यों है?

Read More समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच अरुण गौतम गिरफ्तार, अधिकारियों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी; पहुंचे जेल

हाईकोर्ट ने मामले में पूर्व में भी कई बार जवाब मांगा था, लेकिन राज्य सरकार की ओर से हर बार समय लिया जाता रहा। नवंबर 2024 में हुई पिछली सुनवाई में सरकार ने कोर्ट को बताया था कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन इसमें समय लगेगा। इसके बाद भी सरकार ने अब तक कोई ठोस जवाब पेश नहीं किया है।

Read More दुर्ग में विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल; दुर्ग रेफर

कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्य सचिव शपथपत्र के माध्यम से बताएंगे कि मेंटल हॉस्पिटल में रिक्त पद भरने और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा, राज्य में हर जिले में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र और मनोचिकित्सक नियुक्त करने के लिए सरकार की क्या योजना है, इसका भी विवरण मांगा गया है।

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सरकार की लापरवाही अब जनता के लिए घातक साबित हो रही है। कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि अगली सुनवाई में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

-

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप