सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर बवाल, क्षत्रिय समाज ने किया प्रदर्शन

सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर बवाल, क्षत्रिय समाज ने किया प्रदर्शन

राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने पर विरोध, SP को सौंपा ज्ञापन

 

Read More  रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 21, 24 और 26 दिसंबर को टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रहेगी रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे लेट

बिलासपुर। समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद रामजी लाल सुमन के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने महान योद्धा राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा, जिसके बाद सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। शुक्रवार को समाज के लोगों ने SP ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने सीएसपी निमितेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सांसद की टिप्पणी न केवल राणा सांगा का अपमान है, बल्कि समाज में जातीय विद्वेष फैलाने की कोशिश भी है। समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Read More 21 नवंबर 2026 राशिफल: तुलसी विवाह पर बन रहा सिद्धि योग, सिंह के अटके काम होंगे पूरे, मकर को मिलेगा अचानक लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

 

प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

 

क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका समाज हमेशा से देश के लिए बलिदान देता आया है। ऐसे गौरवशाली इतिहास का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद के बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार और प्रशासन ने इस मामले में उचित कदम नहीं उठाए तो समाज के लोग सड़कों पर उतरेंगे और प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों में देवेंद्र सिंह, प्रियंक सिंह परिहार, रौशन सिंह, चित्रसेन सिंह, विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह, अतुल सिंह, अनिल सिंह चौहान, बसंत प्रताप सिंह और शंकर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

Tags:

Latest News

राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक
कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खरीदी व्यवस्था पर दोहरी मार: कहीं रिकॉर्ड में जमीन शून्य, कहीं बारिश से बंद हुई तौल; कई केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी नहीं खरीदा जा सका धान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला
बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन
जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड; 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा
23 नवंबर 2026 राशिफल: वैकुंठ चतुर्दशी पर इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन में होगी नई शुरुआत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2