लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई: भीषण हमलों में 41 लोगों की मौत, 1986 से लापता पायलट की तलाश भी जारी

लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई: भीषण हमलों में 41 लोगों की मौत, 1986 से लापता पायलट की तलाश भी जारी

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इजरायल ने लेबनान के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की, जिसमें कम से कम 41 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर है। यह हमला विशेष रूप से नबी शीट क्षेत्र में हुआ, जहां धमाकों के बाद कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में भारी तबाही का मंजर देखने को मिला। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि कई मकानों की छतें उड़ गईं और आसपास की इमारतों में आग लग गई। घटनास्थल के आसपास हथियारों और मलबे के टुकड़े बिखरे हुए मिले।

हिजबुल्लाह से जुड़े लोगों ने बताई धमाकों की तीव्रता
ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह से जुड़े एक स्थानीय व्यक्ति मोहम्मद मूसा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि धमाकों की आवाज बेहद तेज थी। उनके मुताबिक, विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि पूरा इलाका कुछ देर के लिए दहशत में डूब गया और लोगों को लगा जैसे किसी बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत हो गई हो।

1986 से लापता पायलट की तलाश में ऑपरेशन
इजरायली सेना ने बताया कि इस कार्रवाई का एक उद्देश्य 1986 में लापता हुए नेविगेटर पायलट ‘रोन अराद’ के बारे में जानकारी जुटाना भी था। सेना के अनुसार, इस मिशन के तहत लेबनान के कुछ इलाकों में रातभर विशेष सैन्य अभियान चलाया गया। हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान पायलट से जुड़ा कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। सेना का कहना है कि अभियान के दौरान इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के किसी सैनिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

Read More Messi Retirement: 21 साल का सफर खत्म, अर्जेंटीना की जर्सी को मेस्सी ने कहा अलविदा; 207 मैच, 125 गोल और एक ऐसा फैसला जिसने फैंस को कर दिया भावुक

लेबनान प्रशासन ने दी मृतकों और घायलों की जानकारी
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नबी शीट और उसके आसपास हुए हमलों में 41 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विस्फोटों की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक वाहन धमाके के बाद उछलकर इमारत की दूसरी मंजिल तक जा पहुंचा। हमले के बाद कई मकान ढह गए और इलाके में भारी नुकसान हुआ। मलबे के बीच कुछ इमारतों में हिजबुल्लाह नेताओं के पोस्टर और बैनर के अवशेष भी देखे गए।

Read More Minneapolis Shooting: अपार्टमेंट में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, 2 की मौत; 3 पुलिसकर्मी घायल, संदिग्ध भी ढेर

नेतन्याहू का बयान
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भले ही इस अभियान में लापता पायलट से जुड़ा कोई ठोस सुराग नहीं मिला, लेकिन इजरायल अपने हर लापता सैनिक का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू