छत्तीसगढ़ : जमीन घोटाले में पटवारी व बैंक अधिकारी पर अपराध दर्ज, फर्जीवाड़ा करते हुए सरकारी जमीन पर 20 लाख का लोन लेने का है मामला

छत्तीसगढ़ : जमीन घोटाले में पटवारी व बैंक अधिकारी पर अपराध दर्ज, फर्जीवाड़ा करते हुए सरकारी जमीन पर 20 लाख का लोन लेने का है मामला

छत्तीसगढ़ :जमीन घोटाले में पटवारी व बैंक अधिकारी पर अपराध दर्ज, फर्जीवाड़ा करते हुए सरकारी जमीन पर 20 लाख का लोन लेने का है मामला बिलासपुर : जमीन घोटाले में कलेक्टर के आदेश पर बड़ी कार्यवाही हुई है। पटवारी व बैंक अधिकारी सहित तीन लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है। पूरा मामला तखतपुर ब्लॉक […]

छत्तीसगढ़ :जमीन घोटाले में पटवारी व बैंक अधिकारी पर अपराध दर्ज, फर्जीवाड़ा करते हुए सरकारी जमीन पर 20 लाख का लोन लेने का है मामला

बिलासपुर : जमीन घोटाले में कलेक्टर के आदेश पर बड़ी कार्यवाही हुई है। पटवारी व बैंक अधिकारी सहित तीन लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है। पूरा मामला तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पोंड़ी से जुड़ा है, जहां 80 एकड़ सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से चार निजी व्यक्तियों के नाम चढ़ाकर भाटापारा स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से 20 लाख रुपये का लोन ले लिया गया है। जांच के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने दोषी पटवारी, उनके सहयोगी और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराने का निर्देश दिया हैं।

ग्राम पोंड़ी के पटवारी राजकुमार सवैया ने भुईया पोर्टल में 80 एकड़ सरकारी जमीन की फर्जी प्रविष्टि करवाया है। इस जमीन को पांच अलग अलग खसरा नंबरों में दर्ज कर, वास्तविक जमीन न होने के बावजूद इसे निजी व्यक्तियों के नाम पर चढ़ा दिया। जांच में पता चला कि ये जमीन न तो सरकारी रिकार्ड में दर्ज है और न ही भौतिक रूप से मौके पर गौजूद। इसके बावजूद इन फर्जी प्रविष्टियों का उपयोग कर बैंक से लोन ले लिया गया है।

Read More 21 नवंबर 2026 राशिफल: तुलसी विवाह पर बन रहा सिद्धि योग, सिंह के अटके काम होंगे पूरे, मकर को मिलेगा अचानक लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

पटवारी ने 17.5 एकड़ जमीन को गिरवी दिखाकर भाटापारा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से 20 लाख रुपये का लोन लिया है। बैंक ने बिना जरूरी दस्तावेजों की जांच किए लोन स्वीकृत कर दिया है। कलेक्टर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बैंक प्रबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बैंक को दस्तावेजों की पुनः जांच और सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट में पता चला कि खसरा और रकबा की फर्जी प्रविष्टि की गई।

Read More रायपुर में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, वीरांगना शौर्य उत्सव का होगा ग्रैंड फिनाले; सेवा महाकुंभ में जुड़ेंगे लोग

बैंक ने संपत्ति के स्वामित्व और दस्तावेजों की जांच किए बिना कर्ज दे दिया। इधर फर्जीवाड़े का पता चलने पर पोर्टल से जमीन की प्रविष्टि ही मिटा दी गई। तखतपुर की एसडीएम ज्योति पटेल की जांच रिपोर्ट में पटवारी राजकुमार सवैया, उनके सहयोगी सतवंत टंडन और बैंक अधिकारियों की संलिप्तता उजागर हुई है। कलेक्टर ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और दोषियों पर सक्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पत्र लिखकर लोन से जुड़े सभी दस्तावेजों की समीक्षा करने और जांच के निष्कर्ष बिलासपुर प्रशासन को सौंपने के लिए कहा है।

Tags:

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में