शरीर में ये सात संकते बताते हैं अंदर ही अंदर कोई अंग कमजोर हो रहा है, जानें

शरीर में ये सात संकते बताते हैं अंदर ही अंदर कोई अंग कमजोर हो रहा है, जानें

Organ Weakness: हमारा शरीर बीमार होने से पहले कई तरह के संकेत देता है. अक्सर हम इन्हें थकान, उम्र या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर के कुछ छोटे-छोटे बदलाव ये इशारा कर सकते हैं कि अंदर ही अंदर कोई जरूरी अंग (vital organ) जैसे हार्ट, किडनी, लिवर या लंग्स- कमजोर हो रहा है. अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो किसी बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है.

हमारा शरीर छोटी-छोटी चीज़ों के जरिए बड़ी परेशानियों का संकेत देता है. अगर आपको ऊपर दिए गए लक्षण लंबे समय से महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. ECG, LFT, KFT, ब्लड शुगर और विटामिन लेवल टेस्ट जैसी जांच करवाएं, ताकि किसी बीमारी को समय रहते पकड़ा जा सके. याद रखें, बीमारी को पहचानना इलाज से पहला और सबसे जरूरी कदम है.

ऐसे 7 लक्षण, जो दिखने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए

Read More बच्चों को 2 साल तक कम दें चीनी? स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन, जानें एक्सपर्ट की राय

इन लक्षणों के बारे में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. समीर भाटी ने बताया है

Read More जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*

1. बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना– अगर आप बिना किसी भारी काम के भी जल्दी थक जाते हैं और दिनभर ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं, तो यह सिर्फ लो बीपी या स्ट्रेस नहीं, हार्ट या लिवर फंक्शन कमज़ोर होने का संकेत हो सकता है.

2. चेहरे, आंखों या पैरों में सूजन आना– सुबह उठते ही अगर चेहरे या आंखों के आसपास सूजन दिखाई दे या शाम होते-होते पैरों में सूजन आ जाए, तो यह किडनी या लीवर की खराबी का संकेत हो सकता है.

3. सांस फूलना या सीढ़ियां चढ़ते वक्त घबराहट होना– थोड़ी सी चहलकदमी में ही सांस फूलना, दिल तेजी से धड़कना या सीने में भारीपन महसूस होना, कमजोर दिल या फेफड़ों की बीमारी की ओर इशारा कर सकता है.

4. भूख कम लगना और पेट जल्दी भर जाना– अगर आपकी भूख अचानक कम हो गई है और थोड़ा-सा खाने पर भी पेट फूलने लगता है, तो ये लिवर या पाचन तंत्र में गड़बड़ी का शुरुआती लक्षण हो सकता है.

5. यूरिन का रंग गहरा या झागदार होना– अगर पेशाब का रंग बहुत पीला, गाढ़ा या झागदार हो रहा है, तो यह किडनी के खराब होने या प्रोटीन लीकेज का संकेत हो सकता है.

6. त्वचा का पीला पड़ना या आंखों में पीलापन– ये संकेत जॉन्डिस या लिवर फेलियर के हो सकते हैं. त्वचा की रंगत में बदलाव और आंखों की सफेदी का पीला होना लिवर की कार्यक्षमता में कमी दिखाता है.

7. बार-बार चक्कर आना या बेहोशी जैसा लगना– यदि आपको बार-बार चक्कर आते हैं, शरीर कमजोर महसूस करता है या अचानक आँखों के सामने अंधेरा छा जाता है, तो यह ब्लड सर्कुलेशन या हार्ट के खराब काम का परिणाम हो सकता है.

यहां लिखे सभी लक्षण किसी न किसी बीमारी के संकेत के लिए बताए गए है. सिर्फ इन्हीं लक्षणों को पढ़कर खुद को किसी खास बीमारी से पीड़ित न समझें, बल्कि समय रहते सबसे पहले डॉक्टर से जांच कराए.

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी