गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक के साथ चिप्स खाना कितना खतरनाक? डॉ. से जानें

गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक के साथ चिप्स खाना कितना खतरनाक? डॉ. से जानें

गर्मियों में लोग कोल्ड ड्रिंक पीना काफी पसंद करते हैं. कोई फंक्शन हो या घर पर मेहमान आने पर कोल्ड ड्रिंक भी परोसी जाती है. कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक के साथ चिप्स खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान कर सकता है. 

डॉ. बताती हैं कि इस समय देश के कई राज्यों में ज्यादा गर्मी पड़ रही है. लू का भी खतरा है. ऐसे में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. इस मौसम में आपको खानपान पर विशेष ध्यान देना है. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लिक्विड डाइट लेते रहना है, लेकिन इस मौसम में कोल्ड ड्रिंक के साथ चिप्स खाने से बचें. ऐसा इसलिए क्योंकिआम तौर पर लोग मानते हैं कि गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक पीने से उनकी प्यास बुझती है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है. कोल्ड ड्रिंक में हाई शुगर होती है, जो लोग इसको साथ चिप्स खाते हैं उनके शरीर में ये फूड कॉम्बिनेशन पानी की कमी को बढ़ा सकता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगाड़ सकता है.

डिहाइड्रेशन का खतरा क्यों है
डॉ. बताती हैं कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक प्यास बुझाने के बजाय कई बार डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकती है. कैफीन और ज्यादा शुगर शरीर से पानी खींच सकते हैं. वहीं,चिप्स में काफी मात्रा में नमक और ट्रास फैट होता है. ये सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं. इनके नियमित सेवन से मोटापा बढ़ने का रिस्क हो सकता है.

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

क्या बेहतर विकल्प हो सकते हैं?
कोल्ड ड्रिंक की जगह नारियल पानी या नींबू पानी पीना अच्छा है. सबसे बेहतर तो यह है कि आप घर में ही ओआरएस बना लें. इसके लिए 1 लीटर पानी में 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक डालें और दिनभर इसको कुछ कुछ गैप में पीते रहें. इस मौसम में बिना प्यास के भी पानी पीते रहें, ताकि शरीर हाईड्रेट रहे. इसके अलावा आप चिप्स की जगह रोस्टीड मखाने खा सकते हैं और सीजन में आने वाले फल जैसे तरबूज, खरबूज भी खाना काफी फायदेमंद है.

Read More घर में खाना बनाने वाली महिलाओं के लिए भी जरूरी है सावधानी, किचन का धुआं बन सकता है सांसों के लिए परेशानी

Tags:

Latest News

CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम