Fatty Liver Reverse: क्या रात का खाना छोड़ने से ठीक हो सकता है फैटी लिवर? डॉक्टर ने बताया सच

Fatty Liver Reverse: क्या रात का खाना छोड़ने से ठीक हो सकता है फैटी लिवर? डॉक्टर ने बताया सच

Fatty Liver Disease भारत में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, खराब खानपान, बढ़ता मोटापा और निष्क्रिय जीवनशैली इसकी प्रमुख वजहें हैं। ऐसे में कई लोग मानते हैं कि रात का खाना (Dinner) छोड़ देने से फैटी लिवर जल्दी ठीक हो सकता है, लेकिन क्या यह दावा सच है? आइए जानते हैं डॉक्टर की राय।

भारत में कितनी बड़ी है फैटी लिवर की समस्या?
विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, भारत में लगभग 38–39% वयस्कों में फैटी लिवर की आशंका पाई गई है। यह अनुमान देश के अलग-अलग राज्यों में किए गए करीब 50 शोधों पर आधारित है। विशेषज्ञों का मानना है कि करोड़ों लोग किसी न किसी स्तर के फैटी लिवर से प्रभावित हैं। फैटी लिवर आमतौर पर तीन चरणों में विकसित होता है। समय पर इलाज और जीवनशैली में बदलाव न होने पर यह स्थिति लिवर फाइब्रोसिस और आगे चलकर लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है।

क्या डिनर छोड़ने से फैटी लिवर रिवर्स हो सकता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि रात का खाना छोड़ देने से फैटी लिवर रिवर्स हो जाता है, इस बात का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार, भोजन छोड़ने के बजाय संतुलित मात्रा में और सही समय पर खाना अधिक फायदेमंद होता है। देर रात खाना खाने से अधिक भूख लग सकती है, जिससे जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन होता है और फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि रात का भोजन समय पर और हल्का हो तथा पूरे दिन की कैलोरी को संतुलित तरीके से छोटे-छोटे हिस्सों में लिया जाए।

Read More जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*

फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए अपनाएं ये आदतें

Read More घर में खाना बनाने वाली महिलाओं के लिए भी जरूरी है सावधानी, किचन का धुआं बन सकता है सांसों के लिए परेशानी

  • वजन नियंत्रित रखें
    यदि आपका वजन सामान्य से अधिक है, तो उसे धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें। विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर के कुल वजन का 7 से 10 प्रतिशत तक कम होना लिवर में जमा फैट, सूजन और शुरुआती फाइब्रोसिस में सुधार ला सकता है।
  • नियमित शारीरिक गतिविधि करें
    हर सप्ताह 150 से 300 मिनट तक मध्यम स्तर की फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें, क्योंकि यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और मेटाबॉलिज्म बेहतर करने में मदद करती है।
  • मीठे और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं
    कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड फूड, मिठाइयां और हाई-फ्रक्टोज वाले खाद्य पदार्थ लिवर में फैट जमा होने का खतरा बढ़ाते हैं। फैटी लिवर को नियंत्रित करने के लिए इनका सेवन सीमित करना जरूरी है।
  • पर्याप्त प्रोटीन लें
    हर भोजन में दाल, पनीर, लो-फैट डेयरी, अंडे, मछली या सोया जैसे प्रोटीन स्रोत शामिल करें। पर्याप्त प्रोटीन वजन घटाने के साथ-साथ मांसपेशियों को सुरक्षित रखने में भी मदद करता है।

फैटी लिवर को ठीक करने के लिए सिर्फ रात का खाना छोड़ देना कोई प्रभावी उपाय नहीं है। संतुलित आहार, समय पर भोजन, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित और शुरुआती चरण में रिवर्स किया जा सकता है। यदि आपको लंबे समय से फैटी लिवर की समस्या है, तो किसी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट या लिवर विशेषज्ञ से सलाह लेना सबसे बेहतर विकल्प है।

Tags:

Latest News

Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग
मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत तो बनी जांच कमेटी, गड़बड़ी भी सामने आई लेकिन कार्रवाई के आंकड़े ने ही खड़े कर दिए नए सवाल
BRICS से पहले दिल्ली में खलबली, SFJ समर्थित नारे लिखने का आरोप; पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोचा
आखिर क्यूँ इंद्रावती भवन में मची अफरा-तफरी, समय रहते आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी का किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा
मासूमों के पैरों तक पहुंचा घटिया सामान? सरकारी स्कूलों के जूते-मोजों की शिकायत से मचा हड़कंप, 15 जिलों में जांच के आदेश
बिना सुने कर्मचारी के खिलाफ नहीं हो सकती कार्रवाई- हाई कोर्ट, पदोन्नति रद्द पर लगाई रोक
CG News: रायपुर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र की मौत, कमरे से मिले फेंटानिल और इंजेक्शन; ओवरडोज की आशंका में जांच
CGPSC Scam: ED के शिकंजे में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, WhatsApp चैट बनी अहम कड़ी; कोर्ट ने दी 6 दिन की रिमांड
Siri की आवाज सुनकर हो गए हैं बोर? iPhone में ऐसे बदलें Voice और Language, जानें आसान तरीका