पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री, शिक्षा विद मनमोहन सिंह नहीं रहे…… पार्थिव शरीर एम्स से उनके सरकारी आवास ले जाया गया……… प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मारूति 800 मे दौरा करना चाहते थे मनमोहन सिंह…… पढ़ें प

पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री, शिक्षा विद मनमोहन सिंह नहीं रहे…… पार्थिव शरीर एम्स से उनके सरकारी आवास ले जाया गया……… प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मारूति 800 मे दौरा करना चाहते थे मनमोहन सिंह…… पढ़ें प

दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर एम्स से उनके सरकारी आवास पर ले जाया गया। आपको बता दें कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। […]

दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर एम्स से उनके सरकारी आवास पर ले जाया गया। आपको बता दें कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की कांग्रेस की ओर से पुष्टि की गई है। उनके निधन पर कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने दुख जताया है। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वह एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नयी दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।”

https://x.com/LutyensMediaIN/status/1872360671524057269?s=08

Read More क्रिकेट सट्टे की काली कमाई से खड़ी की 25 करोड़ की सल्तनत, हवाला के रास्ते दुबई तक पहुंचा नेटवर्क

प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मारुति 800 पर दौरा करना चाहते थे मनमोहन सिंह, बॉडी गार्ड रहे पूर्व IPS का पोस्ट

Read More दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती! कारोबारी को धमकी, परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस

देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से जुड़े रहे लोगों ने उनके साथ बिताए अपने पलों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इनमें से एक हैं यूपी के समाज कल्याण मंत्री और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण। असीम अरुण 2004 से 2008 तक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप या एसपीजी का हिस्सा थे। इस दौरान असीम मनमोहन सिंह के मेन बॉडी गार्ड रहे। उन्होंने करीब से डॉ मनमोहन सिंह को जाना और उनकी सादगी भरे जीवन का हिस्सा बने। तीन साल मनमोहन सिंह की सुरक्षा में तैनात रहे असीम अरुण ने एक किस्सा याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री का जीवन कैसे सादगी से भरा था।

उन्होंने लिखा है कि डॉ साहब की अपनी एक ही कार थी – मारुति 800, जो पीएम हाउस में चमचमाती काली बीएमडब्ल्यू के पीछे खड़ी रहती थी। मनमोहन सिंह जी बार-बार मुझे कहते- असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो यह है (मारुति)। मैं समझाता कि सर यह गाड़ी आपके ऐश्वर्य के लिए नहीं है, इसके सिक्योरिटी फीचर्स ऐसे हैं जिसके लिए एसपीजी ने इसे लिया है। लेकिन जब कारकेड मारुति के सामने से निकलता तो वे हमेशा मन भर उसे देखते। जैसे संकल्प दोहरा रहे हो कि मैं मिडिल क्लास व्यक्ति हूं और आम आदमी की चिंता करना मेरा काम है। करोड़ों की गाड़ी पीएम की है, मेरी तो यह मारुति है।

https://x.com/asim_arun/status/1872355182706651308?s=08
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उम्र से संबंधित बीमारियों के चलते उनका इलाज जारी था। 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक वह बेहोश हो गए। इसके बाद मनमोहन सिंह को रात करीब आठ बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उनका निधन हो गया।

Tags:

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में