11वीं बार प्रधानमंत्री मोदी अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाएंगे चादर, जानिए हिंदू सेना क्यों कर रहे विरोध

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 11वीं बार अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाएंगे। उनकी तरफ से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 4 जनवरी को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाएंगे। इस बीच हिंदू सेना ने प्रधानमंत्री की तरफ से अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने का विरोध किया है। उनका दावा है […]

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 11वीं बार अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाएंगे। उनकी तरफ से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 4 जनवरी को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाएंगे। इस बीच हिंदू सेना ने प्रधानमंत्री की तरफ से अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने का विरोध किया है। उनका दावा है कि ये दरगाह असल में संकट मोचन महादेव मंदिर है। संगठन के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने पीएमओ में प्रिंसिपल सेक्रटरी को खत लिखकर मांग की है कि दरगाह में पीएम की तरफ से चादर चढ़ाने के कार्यक्रम को तबतक के लिए सस्पेंड किया जाए जबतक कि दरगाह-मंदिर का मामला अदालत में लंबित है।

अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का सालाना उर्स 28 दिसंबर से शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार भी दरगाह पर चादर भेजी थी जिसका रंग भगवा था। तब बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पीएम की तरफ से दरगाह पर चादर चढ़ाई थी। उससे पहले तब के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से चादर चढ़ाने जाते थे।

इस बार केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू पीएम की तरफ से चादर लेकर अजमेर शरीफ जाएंगे। वह दरगाह की वेबसाइट और गरीब नवाज ऐप की लॉन्चिंग भी करेंगे।

Read More चार्जशीट में बड़ा खुलासा: महादेव सट्टा नेटवर्क को बचाने वाले शुरुआती जांच अधिकारी ही सीबीआई के घेरे में, सबूतों के साथ दिल्ली तलब

हिंदू सेना ने किया विरोध

Read More छत्तीसगढ़ विधानसभा होगी पेपरलेस, अब ऑनलाइन होंगे विधायकों के सवाल-जवाब और समितियों का कामकाज

प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाए जाने का हिंदू सेना ने विरोध किया है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने पीएमओ को खत लिखकर अपील की है कि पीएम ऐसा न करें। प्रिंसिपल सेक्रटरी को लिखे खत में गुप्ता ने कहा है कि वह संकट मोचन महादेव मंदिर बनाम अजमेर दरगाह ख्वाजा साहेब केस में याचिकाकर्ता हैं और मामला अजमेर वेस्ट डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लंबित है।

उन्होंने खत में दावा किया है कि इस मामले में उन्होंने कोर्ट में इस बात के पर्याप्त सबूत पेश किए हैं कि अजमेर शरीफ में प्राचीन हिंदू शिव मंदिर मौजूद है, जिसका निर्माण चौहान वंश ने किया था। इस मामले में उन्होंने समूचे अजमेर दरगाह शरीफ परिसर के वैज्ञानिक सर्वे की मांग की है। उन्होंने खत में गुजारिश की है कि जब तक इस मामले में अदालत का फैसला न आ जाए, पीएम की तरफ से दरगाह पर चादर चढ़ाया जाना सस्पेंड किया जाए। गुप्ता की याचका पर 24 जनवरी को सुनवाई होनी है।

Tags:

Latest News

1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज 1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज
दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी....
बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई