Ananya Panday-Lakshya की केमिस्ट्री ने मचाया बवाल, ‘चांद मेरा दिल’ का नया पोस्टर आउट, टीजर डेट पर सस्पेंस

Ananya Panday-Lakshya की केमिस्ट्री ने मचाया बवाल, ‘चांद मेरा दिल’ का नया पोस्टर आउट, टीजर डेट पर सस्पेंस

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य लालवानी (Lakshaya Lalwani) की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने ऐलान किया कि वो बहुत जल्द खुशखबरी सुनाने वाले हैं।

प्रोडक्शन हाउस धर्मा मूवीज ने पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे वो एक अनाउंसमेंट करने वाले हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा - प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता...बस थोड़ा पागल होना पड़ता है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या के किरदार का नाम आरव और चांदनी है।

कब आएगा टीजर?
मेकर्स ने ज्यादा खुलासा किया नहीं है लेकिन यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि कल इसका टीजर जारी हो सकता है। कैप्शन में दर्शकों को 'आरव और चांदनी से मिलिए'का इन्विटेशन दिया गया है, इसलिए ऐसा निर्माता या तो प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकते हैं या चांद मेरा दिल का टीजर जारी कर सकते हैं।

Read More Pawan Kalyan Divorce: शादी के 13 साल बाद अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को देंगे प्राथमिकता

मई में रिलीज होगी फिल्म
चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसकी कहानी राहुल नंदा ने लिखी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का सह-निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अनन्या पांडे को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था। फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सबका ध्यान आकर्षित किया था।

Latest News

स्वेच्छानुदान की रेवड़ी या दीपावली का तोहफा? स्वेच्छानुदान की रेवड़ी या दीपावली का तोहफा?
एक थप्पड़ ने ली 17 साल के नौसाद की जान, जबलपुर में पुरानी रंजिश पर ताबड़तोड़ हमला
पटवारियों की हड़ताल का असर: एग्रीस्टेक पोर्टल पर 1.70 लाख किसानों का रकबा गायब या शून्य, धान बेचने के लिए टोकन तक नहीं कटा पा रहे; तहसीलदार भी कर चुके हैं हाथ खड़े
नान घोटाला : अफसरों की सीक्रेट चैट से बड़ा खुलासा; गवाहों को पैसे-धमकी से पलटने की साजिश, 25 की दोबारा गवाही की मांग
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट; रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में भी बदलेगा मौसम
सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर राहुल गांधी ने सुनाया माता-पिता की प्रेम कहानी का दिलचस्प किस्सा, चिकन चैसर पर ली चुटकी
PM मोदी का मनीला दौरा: आसियान और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल, ट्रंप के साथ क्वाड बैठक पर दुनिया की नजर
शराब घोटाला: चैतन्य बघेल ने ED की कार्रवाई को दी चुनौती, 61 करोड़ की संपत्ति कुर्की पर ट्रिब्यूनल में सुनवाई
आज का राशिफल 17 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, किस राशि को होगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर
AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी दीपक टंडन की जमानत खारिज: कोर्ट ने माना गंभीर अपराध, DSP कल्पना वर्मा केस से आया था चर्चा में......
बिलकिस बानो गैंगरेप केस: 17 साल जेल में रहने के बाद दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक