अश्लील डांस के दौरान डांसर पर नोट उड़ाना रोजगार सहायक को पड़ा महंगा सेवा समाप्त

अश्लील डांस के दौरान डांसर पर नोट उड़ाना रोजगार सहायक को पड़ा महंगा सेवा समाप्त

रायपुर। कोरिया जिले से अश्लील डांस करते हुए एक महिला डांसर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और और डांसर पर एक रोजगार सहायक नोट बरसाता नजर आ रहा है  महिला डांसर को कोरबा से बुलाया गया था। पूरा मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर के जनपद पंचायत सोनहत का है। 

मामला क्या है पढ़िए....

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार , बैकुंठपुर जिले के सोनहत ब्लाॅक के पोड़ी इलाके में नाचा मंडली बुलाई गई थी। नाचा कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के गांव से ग्रामीण भी पहुंचे थे। नाचा मंडली के दौरान कार्यक्रम में अश्लील डांस शुरू हो गया। महिला डांसर के अश्लील डांस पर वहां मौजूद रोजगार सहायक ने जमकर नोट बरसाए।

Read More हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान नोट उड़ने में मजबूर रोजगार सहायक का किसी ने वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर पूरे प्रदेश में वायरल हो रहा है

Read More सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार

महिला डांसर को कोरबा से बुलाया गया था। इस अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने रोजगार सहायक जिंदर साय की सेवा समाप्त कर दी है। 

इससे पहले भी दो जिलों से वायरल हुआ था वीडियो 

ज्ञात हो कुछ दिन पहले गरियाबंद के देवभोग और सूरजपुर जिले से भी अश्लील वीडियो का मामला सामने आया था। गरियाबंद जिले में डांसर के अश्लील डांस पर गरियाबंद जिले के मैनपुर एसडीएम ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया था और ठुमके भी लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने जाँच के आदेश दिए थे। जाँच रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया और एसडीएम तुलसी दास को निलंबित कर दिया था।

वहीं, सूरजपुर में वन विभाग के रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ था। सरकारी कर्मचारियों ने महिला डांसर के साथ जमकर ठुमके लगाये थे। मामले में दोषी कर्मचारियों को निलंबित किया गया था।



Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी