देशभर में 1000 बम की झूठी धमकियां देने वाला गिरफ्तार: एजेंसियों को भटकाने के लिए पाकिस्तानी नामों से किए ईमेल; लॉ ड्रॉपआउट है आरोपी

देशभर में 1000 बम की झूठी धमकियां देने वाला गिरफ्तार: एजेंसियों को भटकाने के लिए पाकिस्तानी नामों से किए ईमेल; लॉ ड्रॉपआउट है आरोपी

नई दिल्ली. देशभर के स्कूलों, अदालतों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की 1000 से ज्यादा फर्जी धमकियां देने वाले को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। 47 साल के इस आरोपी का नाम श्रीनिवास लुईस है। पुलिस ने उसे कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया है। उसने लोगों में दहशत फैलाने के लिए लगातार कई शहरों में धमकी भरे ईमेल भेजे थे।

पाकिस्तानी नामों से भेजे ईमेल

आरोपी ने जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए शातिर चाल चली थी। उसने ईमेल भेजने के लिए पाकिस्तान और बलूचिस्तान से जुड़े नामों का इस्तेमाल किया। वह जताना चाहता था कि इन धमकियों के पीछे किसी आतंकी संगठन या अंतरराष्ट्रीय साजिश का हाथ है। उसकी इन झूठी (Hoax) धमकियों के कारण कई शहरों में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर आना पड़ा और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

बेरोजगारी और तनाव में आकर रची साजिश

पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवास लुईस कानून (लॉ) की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन वह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। फिलहाल वह बेरोजगार है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि बेरोजगारी और मानसिक दबाव के चलते उसने इस हरकत को अंजाम दिया। उसका मकसद सिर्फ लोगों और प्रशासन के बीच डर और अफरा-तफरी का माहौल बनाना था।

Read More रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त

पूछताछ के लिए रिमांड पर दिल्ली लाई पुलिस

गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले आई है। यहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में उसके साथ कोई और भी शामिल है या वह किसी बड़े डिजिटल नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी फर्जी धमकियां देकर देश का माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

Read More जगदलपुर में महिला गैंग की 1.75 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, मोती ज्वेलर्स से 1200 ग्राम सोना पार; 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

Tags:

Latest News

नगर निगम की सील तोड़ने के आरोप में बरखा टंडन गिरफ्तार,6 नवंबर को पति दीपक टंडन हुआ था अरेस्ट.... नगर निगम की सील तोड़ने के आरोप में बरखा टंडन गिरफ्तार,6 नवंबर को पति दीपक टंडन हुआ था अरेस्ट....
कोरबा में दो दर्दनाक घटनाएं: पटाखा नहीं देने पर 15 साल के किशोर ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग की हत्या, बेटे की मौत के गम में महिला ने लगाई फांसी
अरपा तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, 50 से ज्यादा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
जगदलपुर में महिला गैंग की 1.75 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, मोती ज्वेलर्स से 1200 ग्राम सोना पार; 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत
स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप
सालों की सेवा का मिला न्याय, बस्तर के 29 कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 महीने में करना होगा बकाया वेतन का भुगतान
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
लॉकर का किराया लिया, सुरक्षा नहीं दी, अब SBI भरेगा 22 लाख का हर्जाना
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी बेटे से परेशान पिता ने टंगिया से मारकर की हत्या, थाने में किया सरेंडर
Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से
पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़