रायपुर में बेलगाम बदमाशों का आतंक! शराब के पैसों के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

रायपुर में बेलगाम बदमाशों का आतंक! शराब के पैसों के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

रायपुर: राजधानी रायपुर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी और जानलेवा हमलों की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला खरोरा क्षेत्र के मंधाईपुर गांव का है, जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने की रंजिश में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार आरोपी अरुण सायतोडे ने पहले घायल युवक के बड़े भाई से शराब के लिए पैसे मांगे थे, मना करने पर कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई और गला घोंटने की कोशिश भी की गई। आरोप है कि अगले दिन आरोपी बदला लेने की नीयत से युवक के भाई की तलाश कर रहा था, लेकिन रास्ते में जीवन लाल यादव उर्फ नंदू मिल गया, जिस पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में जीवन लाल यादव के सीने में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, उसका इलाज एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने मामले को अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया और कमजोर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई को सीमित करने की कोशिश की गई।

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर खड़ा हो रहा है। एक ओर आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर परिजन निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच यह मामला भी कानून-व्यवस्था और पुलिस की प्रभावशीलता पर नई बहस छेड़ता नजर आ रहा है।

Read More CG News: PDS के स्टॉक में बड़ा झोल! 31.75 लाख का चावल-शक्कर-नमक मिला कम, एक फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tags:

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त