DGP से बोला दागी IPS- 'कार्रवाई हुई तो खुद को गोली मार लूंगा'; रायपुर में पुलिस महकमे का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पहले भी साथी अफसर से मांग चुका है पिस्टल

DGP से बोला दागी IPS- 'कार्रवाई हुई तो खुद को गोली मार लूंगा'; रायपुर में पुलिस महकमे का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पहले भी साथी अफसर से मांग चुका है पिस्टल

रायपुर । पुलिस महकमे में इन दिनों जो स्क्रिप्ट चल रही है, उसके आगे टीवी के डेली सोप भी फेल हैं। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में फंसे एक चर्चित IPS अफसर ने अब सीधे प्रदेश के पुलिस मुखिया (DGP) को ही धमकी दे डाली है। साहब ने दो टूक कह दिया है कि 'अगर मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई की गई, तो मैं खुद को गोली मार लूंगा।' इस नई धमकी के बाद पुलिस मुख्यालय से लेकर सत्ता के गलियारों तक हड़कंप मचा हुआ है।

DGP ने दिखाए सबूत, तो साहब ने खेला 'सुसाइड कार्ड'

सूत्रों की मानें तो पुलिस महकमे के सबसे बड़े अफसर ने कल ही इस विवादित IPS को अपने चेंबर में तलब किया था। DGP ने उन्हें साफ शब्दों में बता दिया कि 'राष्ट्रीय जगत विजन' ने आपके खिलाफ एकदम पक्के सबूतों और दस्तावेजों के साथ खबर छापी है। मामला अब नेशनल लेवल पर जा रहा है और सबूत इतने पुख्ता हैं कि विभाग को मजबूरी में कार्रवाई करनी ही पड़ेगी।

कार्रवाई की बात सुनते ही हमेशा रौब झाड़ने वाले ये IPS अफसर अचानक 'इमोशनल अत्याचार' पर उतर आए। उन्होंने भरे ऑफिस में DGP को धमकी दे दी कि अगर उन पर एक्शन लिया गया, तो वे अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को उड़ा लेंगे। उनकी इस धमकी के बाद फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी सकते में हैं।

Read More Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप

पहले भी 'महादेव सट्टा' वाले अफसर से मांग चुके हैं पिस्टल

रायपुर की चाय दुकानों से लेकर एसपी ऑफिस के बाहर तक, इन साहब के पुराने ड्रामे के किस्से पहले से ही हवा में तैर रहे हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब इन्होंने सुसाइड की धमकी दी हो। कुछ समय पहले जब इन पर पहली बार आरोप लगे थे, तब भी ये ऐसे ही भावुक हो गए थे।

Read More Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश

तब रात के वक्त इन्होंने 'महादेव सट्टा एप' मामले में मशहूर हुए एक दूसरे चर्चित IPS को फोन घुमा दिया था। फोन पर रोते हुए बोले- "भाई, कहीं से एक पिस्टल का जुगाड़ कर दो, मैं खुद को खत्म करने वाला हूं।" यह सुनकर फोन सुनने वाले उस अफसर के भी हाथ-पैर फूल गए थे।

रात में बुझानी पड़ी थी आग, 4 घंटे चला था मान-मनौव्वल

उस रात बात इतनी बिगड़ गई थी कि पुलिस मुख्यालय को 'फायर ब्रिगेड' की तर्ज पर राजधानी के एक बहुत ही सीनियर अफसर को रात में ही इनके घर भेजना पड़ा। वह सीनियर अफसर सीधे दागी एसपी के घर पहुंचा। बंद कमरे में करीब चार घंटे तक भारी टेंशन के बीच बातचीत चली। घंटों की समझाइश और मान-मनौव्वल के बाद जाकर कहीं साहब का गुस्सा शांत हुआ और सीनियर अफसर उनके घर से बाहर निकले।

चाय की चुस्कियों के बीच उठ रहे सवाल

शहर में अब लोग चुस्कियां लेकर मजे ले रहे हैं कि जो पुलिस वाले छोटी सी बात पर आम जनता का कॉलर पकड़ लेते हैं, वे खुद मुसीबत आने पर कैसा 'सस्पेंस थ्रिलर' रच रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या एक IPS अफसर सिर्फ 'सुसाइड' की धमकी देकर अपने ऊपर होने वाली कानूनी कार्रवाई से बच सकता है? अगर मीडिया के पास पक्के सबूत हैं और पुलिस के आला अधिकारी यह बात जानते हैं, तो फिर महकमा इस अफसर के आगे इतना बेबस क्यों नजर आ रहा है?

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी