सरकंडा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी समेत चार नाबालिगों को किया गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी समेत चार नाबालिगों को किया गिरफ्तार

image_search_1749146690457बिलासपुर, – सरकंडा थाना क्षेत्र में बीते 10 मई 2025 को हुए एक जानलेवा हमले के मामले में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सुमित जेम्स उर्फ छोटू (20) को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में शामिल चार नाबालिगों को भी पकड़ा है।
घटना 10 मई 2025 को घटी थी जब अमन विहार निवासी शुभम शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके रिश्तेदार प्रशांत त्रिवेदी पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रशांत त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह से लौटने के दौरान उन्होंने अपने घर के सामने शराब पी रहे कुछ युवकों को टोका था, जिसके बाद युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए पत्थर और मुक्कों से हमला कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, एएसपी (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर 5 जून को जबड़ापारा पुल के पास से चार नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने सुमित जेम्स का नाम उजागर किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह, सरकंडा भेज दिया गया है। 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

गणित शिक्षक की कमी पर भड़का छात्रों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे विद्यार्थी; समाधान का इंतजार गणित शिक्षक की कमी पर भड़का छात्रों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे विद्यार्थी; समाधान का इंतजार
नींबू काटकर बारिश रोकने का दावा? CM साय के सामने सांसद भोजराज नाग का बयान हुआ वायरल
TMC के 20 बागी सांसदों पर स्पीकर का शिकंजा! सुप्रीम कोर्ट के बाद नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब
दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ता कहर! दिल्ली में 2308 केस, नोएडा में 24 घंटे में 105 नए मरीज
‘सीक्रेट हाउस’ से लेकर ब्लैकआउट चैलेंज तक… बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये वायरल ऑनलाइन ट्रेंड
मुंहासे बार-बार हो रहे हैं? रोज की ये 5 आदतें बन सकती हैं वजह, आज ही सुधारें
विवाहित बेटे को नौकरी, बेटी को नहीं; हाईकोर्ट ने पलटा सिंगल बेंच का फैसला, कहा- 90 दिन में नियुक्ति दें
आबकारी के बड़े बाबू का शराब मांगने वाला वीडियो वायरल,दुकान बंद होने के बाद कर्मचारियों को धमकाने का आरोप
स्पेशल एजुकेटर भर्ती: 100 पदों का विज्ञापन, 62 को नौकरी, बाकी बचे 38 पदों को अफसरों ने 10 महीने में ही कर दिया 'गायब
Found Money Astrology: रास्ते में पड़े पैसे मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या करना माना जाता है सही
शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल