फ्लैट का झांसा देकर 24.5 लाख की ठगी: राइस मिलर्स अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा समेत 6 पर FIR, रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स ने नहीं लौटाए पैसे

फ्लैट का झांसा देकर 24.5 लाख की ठगी: राइस मिलर्स अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा समेत 6 पर FIR, रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स ने नहीं लौटाए पैसे

दुर्ग। शहर में फ्लैट और तगड़े ब्याज का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। कोर्ट की सख्ती के बाद कोतवाली पुलिस ने रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स से जुड़े 6 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस मामले में राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा पर भी FIR हुई है।

ब्याज का लालच दिया, फिर फ्लैट भी नहीं बनाया

जानकारी के मुताबिक, मेसर्स रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स ने लोगों से अपनी फर्म में पैसा इन्वेस्ट करने को कहा था। बिल्डर ने वादा किया था कि निवेशकों को इसके बदले फ्लैट दिया जाएगा और जब तक फ्लैट का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक जमा रकम पर ब्याज भी मिलेगा।

इस लुभावने ऑफर में आकर रितेश जैन और उनके परिवार (पत्नी आरती जैन, पदम जैन, रेणु जैन और रुपाली जैन) ने अलग-अलग किस्तों में कुल 24.5 लाख रुपए बिल्डर के पास जमा कर दिए।

Read More छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के 2500 करोड़ के टेंडर में बड़ा फर्जीवाड़ा चीफ इंजीनियर ने दिया इस्तीफा

पैसे मांगने पर घुमाते रहे आरोपी

आरोपियों ने शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए कुछ समय तक ब्याज के पैसे दिए, लेकिन बाद में ब्याज देना बंद कर दिया। पीड़ित परिवार ने जब अपने पैसे और फ्लैट की मांग की, तो बिल्डर उन्हें घुमाने लगे। न तो फ्लैट बनाकर दिया गया और न ही उनकी मूल रकम वापस लौटाई गई।

Read More पेंड्रा में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार; लाखों की खेप पहुंचने से पहले पकड़ी

परेशान होकर पीड़ितों ने कोर्ट की शरण ली। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल सोरी की अदालत ने पुलिस को तत्काल FIR दर्ज करने का आदेश दिया।

इन 6 लोगों के खिलाफ हुआ केस दर्ज:

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने निम्नलिखित लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है:

  • रूपेश जैन (जय आनंद मधुकर परिसर, दुर्ग)
  • विश्वास गुप्ता (शनिचरी बाजार, दुर्ग)
  • मनीष शर्मा (शिवपारा, दुर्ग)
  • सजल जैन (जय आनंद परिसर, दुर्ग)
  • अमृता खंडेलवाल (खंडेलवाल कॉलोनी)
  • कमला देवी बोथरा (ऋषभ कॉलोनी, दुर्ग)
Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस ने 90 नग अवैध शराब के साथ दो को दबोचा, स्कूटी भी जब्त ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस ने 90 नग अवैध शराब के साथ दो को दबोचा, स्कूटी भी जब्त
सिरगिट्टी पुलिस का एक्शन, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कसा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार
नांदघाट से मुंगेली तक फोरलेन सड़क को मिली रफ्तार, 21.81 करोड़ की मंजूरी, 36.40 किमी सड़क का होगा उन्नयन
थलापति विजय के तलाक पर लगा पूर्ण विराम: पत्नी संगीता ने कोर्ट से वापस ली याचिका, फैमिली कोर्ट ने किया केस बंद
'श्मशान तक भी सड़क नहीं'... बलौदा बाजार से सामने आई सिस्टम की हकीकत, ग्रामीणों में आक्रोश
NEET पेपर लीक का मास्टरप्लान बेनकाब! NTA एक्सपर्ट, टेलीग्राम और करोड़ों के नेटवर्क का CBI ने किया खुलासा
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चेक पोस्ट तोड़कर भागी संदिग्ध स्कॉर्पियो, पुलिस फायरिंग के बाद मिली खाली गाड़ी; हाई अलर्ट
₹2549 करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप: जेवी पर रोक, फिर भी 65% हिस्सेदारी वाली कंपनी को मिला काम, हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका की तैयारी
तमिलनाडु एक्सप्रेस सूटकेस मिस्ट्री: मानव अंग मिलने के मामले में 27 CCTV खंगाले, लाल बैग वाला संदिग्ध कैमरे में कैद
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 22 हजार वर्गफीट में बनेगा आधुनिक टर्मिनल
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत से भड़की भीड़, बस समेत कई वाहनों में लगाई आग; पुलिस को भी खदेड़ा
शराब दुकान के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: महिलाओं-बच्चों ने तोड़ा गेट, विधायक विक्रम मंडावी भी उतरे समर्थन में