Raipur Drug : कॉल पर ऑर्डर, डेड-ड्रॉप से सप्लाई! रायपुर में ड्रग्स गैंग का खुलासा, देखे वीडियो...

Raipur Drug : कॉल पर ऑर्डर, डेड-ड्रॉप से सप्लाई! रायपुर में ड्रग्स गैंग का खुलासा, देखे वीडियो...

रायपुर: रायपुर में पुलिस ने एक संगठित और हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो शहर में नशे की सप्लाई का संगठित नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 5.58 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान कुणाल मंगतानी, सौरभ डोंगरे, शुभम राठौर और सौरभ यादव के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल थे।image-2026-03-30t095820521_1774844901

जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे सिंडिकेट की कमान दिल्ली में बैठे मुख्य तस्करों के हाथ में थी। वे फोन और डिजिटल माध्यमों से ऑर्डर लेते थे और रायपुर में मौजूद अपने नेटवर्क के जरिए ड्रग्स की सप्लाई कराते थे। गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद चालाक और तकनीकी रूप से उन्नत थी। आरोपी मोबाइल टैक्सी और बाइक राइडर के रूप में काम करते हुए शहर में बिना शक पैदा किए आसानी से घूमते थे और इसी आड़ में डिलीवरी को अंजाम देते थे।q2y9za_1774844821

इस नेटवर्क की सबसे खास बात थी ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम, जिसमें आरोपी सीधे ग्राहक से संपर्क करने के बजाय ड्रग्स को किसी सुनसान या तय स्थान पर छिपा देते थे। इसके बाद ग्राहक को लोकेशन या वीडियो भेजकर वहां से सामान उठाने को कहा जाता था। इस तकनीक के चलते पुलिस के लिए लंबे समय तक इनकी गतिविधियों को ट्रैक करना मुश्किल हो गया था। कई मामलों में संदेह से बचने के लिए नाबालिगों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था, जो चिंता का विषय है।

Read More Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ड्रग्स की सप्लाई बाहरी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई और गोवा से की जा रही थी। इनकी खेप ट्रेन, बस और कुरियर के जरिए छत्तीसगढ़ तक पहुंचाई जाती थी। गिरफ्तार आरोपी हर डिलीवरी के बदले कमीशन के रूप में 1000 से 1500 रुपये तक कमाते थे। पुलिस अब इनके कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रेल और संपर्कों की जांच कर पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Read More व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

सूत्रों के अनुसार, रायपुर पुलिस की क्राइम और साइबर टीम ने इस मामले में दिल्ली में भी कार्रवाई की है और वहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिन्हें जल्द रायपुर लाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई शहर में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू