पीएचक्यू के आदेश को ठेंगा दिखाना पड़ा भारी, एसएसपी ने तत्कालीन सिरगिट्टी टीआई को किया सस्पेंड

पीएचक्यू के आदेश को ठेंगा दिखाना पड़ा भारी, एसएसपी ने तत्कालीन सिरगिट्टी टीआई को किया सस्पेंड

बिहार के कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट की रिपोर्ट दबाकर बैठे थे निरीक्षक।

मुख्यालय के आदेश की अनदेखी पर एसएसपी रजनेश सिंह ने चलाया चाबुक।

लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर भेजे गए पुलिस लाइन।

Read More CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

 बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ी  कार्रवाई हुई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने काम में लापरवाही बरतने वाले सिरगिट्टी थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। 

Read More इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी ने तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी (हाल रक्षित केंद्र) निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देशों की घोर अनदेखी की और तय समय पर एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट उच्च कार्यालय को नहीं भेजी।

बिहार कोर्ट से जुड़ा है गिरफ्तारी का मामला

दरअसल, इस पूरी लापरवाही की जड़ बिहार के भभुआ (कैमूर) से जुड़ी है। वहां के प्रथम व्यवहार न्यायालय ने एक प्रकरण में मोहम्मद आरिफ खान नाम के आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

आरोपी मोहम्मद आरिफ खान (पिता अलीम खान) बिलासपुर के यदुनंदन नगर और वर्तमान में मैग्नेटो मॉल के पास बनर्जी गली का रहने वाला है। भभुआ कोर्ट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 144(3) के तहत वारंट जारी कर बिलासपुर पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा था।

पीएचक्यू के आदेश की उड़ाई धज्जियां

इस वारंट की तामीली या अदम तामीली को लेकर रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय ने 12 जून 2026 को एक पत्र जारी किया था। पीएचक्यू ने एक तय समयावधि के भीतर इस कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन (रिपोर्ट) मांगा था।

लेकिन तत्कालीन सिरगिट्टी टीआई अभय सिंह बैस ने मुख्यालय के इस स्पष्ट आदेश की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने न तो वारंट तामील कराने में मुस्तैदी दिखाई और न ही शासन को तय समय पर जवाब भेजना जरूरी समझा।

एसएसपी ने माना 'घोर लापरवाही', भेजा लाइन

अफसर के इस सुस्त रवैये और अनुशासनहीनता पर एसएसपी रजनेश सिंह ने बेहद कड़ा रुख अपनाया। निलंबन आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद भी रिपोर्ट न भेजना पदीय दायित्वों में 'घोर लापरवाही' को दर्शाता है।

इसी आधार पर एसएसपी ने बिना कोई ढील दिए निरीक्षक बैस को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन की इस पूरी अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र (लाइन) रहेगा, इस तगड़ी कार्रवाई से जिले भर के थानों में हड़कंप मच गया है।

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश