अपने पति की दूसरी शादी कराने वाली मैरिज ब्यूरो संचालिका गिरफ्तार

अपने पति की दूसरी शादी कराने वाली मैरिज ब्यूरो संचालिका गिरफ्तार

बिलासपुर । सकरी पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को भेजा जेल बिलासपुर। मैरिज ब्यूरो संचालिका ने अपने पति की शादी दूसरी लड़की से करवा दी। फिर नव विवाहिता महिला से पैसे भी वसूल लिए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी मैरिज ब्यूरो संचालिका पहली पत्नी को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।  सकरी पुलिस ने बताया कि विनोबानगर में किराए के मकान में रहने वाली पीड़िता ने परिवार वालों ने साल 2024 को गुरूघासीदास ग्रुप में विवाह के लिए प्रोफाईल डाले थे, जिसे देखकर सतनाम मैरिज ब्युरो बिलासपुर के संचालिका चित्रा कुमारी ने पीड़िता से संपर्क किया और संजय कुमार भारूखेडा का प्रोफाईल दिखाकर बताया कि वह पठारीकापां जिला मुंगेली का मूल निवासी है। वर्तमान में हरियाणा में नवोदय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। वहीं परिवार के साथ रहता है। चित्राकुमारी की बातो में विश्वास करते हुए पीड़िता के परिवार वाले शादी के लिए तैयार हो गए और सतनामी समाज के रिति रिवाज के साथ गिरौदपुरी धाम में विवाह कराया गया। फिर दोनों पति-पत्नी हरियाणा चले गए। कुछ दिन बाद पीड़िता को पता चला कि संजय कुमार पूर्व से ही शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। वह कोई नौकरी भी नहीं करता है। पीड़िता के पूछने पर उसके परिवार वालों ने भी पुष्टि किया। पीड़िता ने संजय के मोबाइल को चेक किया। तब पता चला कि मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी ही संजय कुमार की पत्नि है। संजय व चित्रा ने मिलकर साजिस कर पीड़िता के साथ विवाह किया। रविवार को पुलिस की टीम ने आरोपी संजय व उसकी पत्नी चित्रा कुमारी को अमेरी से गिरफतार किया है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना