जशपुर के कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव की डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA के तहत बड़ी कार्रवाई

जशपुर के कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव की डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA के तहत बड़ी कार्रवाई

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (SAFEMA) के तहत की गई है। पुलिस ने यादव के एक मकान और पांच वाहनों को जब्त किया है। जशपुर पुलिस की इस सफलता की पुलिस महकमे में काफी चर्चा हो रही है।

गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क, पुलिस के निशाने पर संपत्ति

Read More बिलासपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

हीराधर यादव लंबे समय से गांजा और ड्रग्स तस्करी में सक्रिय था और पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी। छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी उसका नेटवर्क फैला हुआ था। पुलिस की तफ्तीश में यह सामने आया कि उसने अवैध तस्करी के जरिए बड़ी संपत्ति अर्जित की थी। रायपुर पुलिस भी गांजा और ड्रग्स तस्करी से जुड़े पुराने व सक्रिय आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर चुकी है।

Read More स्नैपचैट पर प्यार का जाल, आधी रात को बुलाया मिलने... फिर चाकू की नोक पर लूट लिए 60 हजार और सोने की अंगूठी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक तस्करों की संपत्तियों की जांच की जा रही है। कई आरोपियों के खिलाफ पिट एनडीपीएस (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत केस तैयार किए गए हैं और न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

सीएम के गृह जिले में बड़ी कार्रवाई, संदेश साफ!

इस पूरे मामले की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यह कार्रवाई सख्त कानून व्यवस्था और अपराधियों पर शिकंजा कसने के बड़े संदेश के तौर पर देखी जा रही है।

गांजा तस्करों पर शिकंजा जारी

रायपुर पुलिस पहले ही आधा दर्जन से अधिक तस्करों को जेल भेज चुकी है और अब उनकी संपत्ति की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में अवैध कारोबारियों पर और कड़ी कार्रवाई होगी।

 

 

Tags:

Latest News

250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप... 250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...
ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए