मुंगेली में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का भंडाफोड़: फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर दिलवाता था नौकरी, 5.53 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का भंडाफोड़: फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर दिलवाता था नौकरी, 5.53 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का भंडाफोड़: फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर दिलवाता था नौकरी, 5.53 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का भंडाफोड़, सरकारी नौकरी का झांसा देने वाला गिरोह पकड़ा गया, 5.53 करोड़ की ठगी में दो रियल एस्टेट निदेशक गिरफ्तार।

मुंगेली/बिलासपुर: मुंगेली में बड़ा फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का भंडाफोड़ हुआ है। फर्जी दस्तावेज़ बनाकर सरकारी नौकरी का झांसा देने वाले आरोपी फैजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से फर्जी स्टाम्प पेपर, लकड़ी और रबर की सील, पेन ड्राइव, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र कुमार के खिलाफ थाना लालपुर में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं निवेशकों से 5.53 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने रियल एस्टेट कंपनी के निदेशकों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

मुंगेली पुलिस ने बीएन गोल्ड रियल एस्टेट एंड एलाइड लिमिटेड कंपनी के दो निदेशकों को भी गिरफ्तार किया है, उन्होंने निवेशकों से 5.53 करोड़ रुपए धोखाधड़ी की थी। आरोपी सचिन दामीर और कन्हैया साहू को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सरगांव में धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त एसपी नवनीत कौर छाबड़ा व उप एसपी एसआर घृतलहरे के नेतृत्व में थाना लालपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य आरोपी फैजान खान को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, स्टाम्प पैड, रबर और लकड़ी की सील, पेन ड्राइव, लैपटॉप और मोबाइल तैयार करके केंद्रीय बलों (जैसे BSF) में भर्ती दिलाने का रैकेट चलाता था। इस मामले में पहले 6 जून को अलीगढ़ के 29 वर्षीय योगेन्द्र कुमार और आगरा के 30 वर्षीय प्रशांत राजपूत को धर दबोचा था। दोनों ने खुद को ग्राम कंतेली का निवासी बताया था। उनके कब्जे से नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ और 3 मोबाइल जब्त हुए थे।

Read More बिलासपुर प्रेस क्लब विवाद: पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली ने दी कार्यकारिणी सदस्य कैलाश को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

बीएन गोल्ड के निदेशक सचिन दामीर (झाबुआ, मध्यप्रदेश) और कन्हैया साहू (बासन, मध्यप्रदेश) पुलिस के हत्थे चढ़े है। आरोप है कि दोनों आरोपी ने निवेशकों से कुल 5.53 करोड़ लेकर ब्याज अधिक देने का झांसा दिया था, लेकिन किसी को पैसे वापस नहीं किया। उनके खिलाफ थाना सरगांव में धारा 420, 34 भादवि, चिट एंड धन अधिनियम, स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978, और निपेक्षकों का संरक्षण अधिनियम धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया है। अन्य तीन आरोपियों चरण सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह सोनालिया और एक अन्य की जांच मध्यप्रदेश–मुंगेली पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। 

Read More पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो