कोरबा की युवती की MP के सिंगरौली में मर्डर, खिड़की में लटकी मिली नग्न लाश, न्याय के लिए सड़क पर परिजन, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

कोरबा की युवती की MP के सिंगरौली में मर्डर, खिड़की में लटकी मिली नग्न लाश, न्याय के लिए सड़क पर परिजन, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

कोरबा की युवती की MP के सिंगरौली में मर्डर, खिड़की में लटकी मिली नग्न लाश, न्याय के लिए सड़क पर परिजन, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में कोरबा निवासी पुष्पांजलि महंत (22) की लाश नग्न अवस्था में खिड़की से लटकी मिली। परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। कार्रवाई न होने से नाराज़ परिजनों ने कोरबा में शव रखकर चक्काजाम किया। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार।

कोरबा: कोरबा की रहने वाली युवती की मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हत्या हुई है। 22 जून को सिंगरौली स्थित घर में पुष्पांजलि महंत (22 साल) की लाश नग्न अवस्था में खिड़की के ड्रिल से लटकी मिली। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। मामला मोरवा थाना क्षेत्र का है। परिजनों का आरोप है कि 3 दिन तक एमपी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद वे बेटी के शव को लेकर कोरबा जिले के रलिया आ गए। जहां आज अमगांव चौक के पास सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है और कोरबा पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।

दरअसल पुष्पांजलि के पिता उमेद दास कोरबा के रहने वाले थे। वे सिंगरौली में SECL में नौकरी करते थे और उनका हाल ही में निधन हो गया था। उनकी मां वर्तमान में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत हैं। मां और दोनों बेटी सिंगरौली में रहते थे। पुष्पांजलि महंत (छोटी बहन) भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती थी, वह सिंगरौली में घर आई हुई थी। घटना वाले दिन घर में कोई नहीं था। बड़ी बहन जब लौटी तो देखी कि बहन की लाश नग्न अवस्था में खिड़की के ड्रिल में बंधी हुई थी।

परिजनों ने मोरवा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप को दर्ज नहीं किया है। जिसके बाद परिजन, शव को कोरबा के बलिया ले आए। 24 जून को सामाजिक बैठक के बाद अगले दिन उचित कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों के मुताबिक, घटना के तीन दिन तक युवती का शव मोरवा के एक अस्पताल के बाहर रखा रहा। स्थानीय डॉक्टरों ने शव खराब होने का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम से मना कर दिया। इसके बाद शव को रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Read More बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या

परिजनों का आरोप है कि पुलिस उन्हें थाने से भगा रही है। चार दिन बीतने के बाद भी न तो पोस्टमार्टम हुआ और न ही मामले में कोई कार्रवाई की गई। इससे नाराज होकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के आमगांव चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मोरवा थाना पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। रीवा मेडिकल कॉलेज में होने वाले पोस्टमार्टम के बाद मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Read More तोरवा पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो आदतन बदमाश भी शामिल

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो