राजनांदगांव में शराबी आरक्षक की गुंडागर्दी: ड्राइवर और साथी आरक्षक से की मारपीट, SP ने किया सस्पेंड, देखे वीडियो

राजनांदगांव में शराबी आरक्षक की गुंडागर्दी: ड्राइवर और साथी आरक्षक से की मारपीट, SP ने किया सस्पेंड, देखे वीडियो

राजनांदगांव में शराबी आरक्षक की गुंडागर्दी: ड्राइवर और साथी आरक्षक से की मारपीट, SP ने किया सस्पेंड, देखे वीडियो

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक नशे में धुत आरक्षक महेंद्र साहू ने डायल 112 ड्राइवर व साथी आरक्षक प्रभात तिवारी को अस्पताल में बेल्ट से पीटा। जब प्रभात ने जवाब में महेंद्र को 8 थप्पड़ मारे, तब घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

POLICEराजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक शराबी आरक्षक ने डायल 112 के ड्राइवर को जमकर पीटा। इसके बाद अस्पताल में साथी आरक्षक को बेल्ट से मारा। बदले में साथी आरक्षक ने नशे में धुत पुलिसकर्मी को 8 थप्पड़ जड़े। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। ड्राइवर और आरक्षक को बेल्ट से मारने वाले का नाम महेंद्र साहू है। वहीं बदले में राजनांदगांव जिला अस्पताल में महेंद्र साहू को थप्पड़ जड़ने वाले आरक्षक का नाम प्रभात तिवारी है। वारदात लालबाग थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, 30 जून दिन सोमवार को लालबाग थाना में पोस्टेड आरक्षक महेंद्र साहू नशे में धुत होकर सिविल ड्रेस में ड्यूटी करने पहुंचा। थाने में पहले महेंद्र ने अपने साथियों से बदसलूकी और गाली-गलौज की। इसके बाद उसने किसी बात को लेकर डायल 112 के ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान ड्राइवर ने महेंद्र साहू के खिलाफ थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद साथी पुलिसकर्मी महेंद्र को मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच से पहले आरक्षक प्रभात तिवारी किसी से फोन पर बात कर रहे थे।

महेंद्र बगल में खड़े होकर आरक्षक प्रभात तिवारी की बातों को सुन रहा था। इसी दौरान अचानक महेंद्र ने बेल्ट से प्रभात तिवारी पर हमला कर दिया। एक बेल्ट मारते ही उसे एक अन्य साथी जो सिविल ड्रेस में है, वह महेंद्र को पकड़ लेता है। ये वारदात CCTV कैमरे में कैद हो जाती है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि आरक्षक प्रभात तिवारी महेंद्र साहू के गले के पास पकड़ लेते हैं, फिर 2 घूसा मारते हैं। इसके बाद वह कहते नजर आते हैं कि पकड़ तो इसको, फिर लगातार एक के बाद एक 8 थप्पड़ बरसाते हैं। प्रभात तिवारी कहते हुए नजर आते हैं कि कुछ नहीं कर पाएगा, कुछ नहीं कर पाएगा।

Read More छत्तीसगढ़ में रिश्तों का खौफनाक सच: घरेलू विवाद ने ली हैवानियत की शक्ल, वायरल वीडियो ने खोली हिंसा की परतें, समाज स्तब्ध

Latest News

1000 करोड़ का 'स्मार्ट' कमल विहार: 15 साल बाद भी 155 गार्डन सिर्फ फाइलों में, 150 एकड़ में हरियाली की जगह उगा कचरा और झाड़ियां 1000 करोड़ का 'स्मार्ट' कमल विहार: 15 साल बाद भी 155 गार्डन सिर्फ फाइलों में, 150 एकड़ में हरियाली की जगह उगा कचरा और झाड़ियां
रतनपुर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप की दबंगई: महिला को टोनही कहा और कर लिया जमीन पर कब्जा, साध्वी विवाद के बाद सामने आया एक और कारनामा
मुंबई लोकल में खौफनाक मर्डर: मामूली बहस के बाद युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- 'अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ'
सड़क बनी या मजाक? 33 लाख का निर्माण दो हफ्ते में उखड़ा, युवाओं के VIDEO ने खोली पोल, जांच के बाद कार्रवाई के संकेत
रायपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल : दो पास्टर गिरफ्तार, थाने पहुंचकर ईसाई समाज ने जताया विरोध
बस्तर में बदला पुलिस नेतृत्व: सुंदरराज पी के बाद अब IPS बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे नक्सल मोर्चे की कमान
18.13 करोड़ के गबन से हिला अपेक्स बैंक : मैनेजर, लेखाधिकारी समेत 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सभी बर्खास्त
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई : रायपुर में ब्लिंकिट का कार्यालय सील, फायर सेफ्टी समेत मिलीं कई खामियां
76 करोड़ की संदिग्ध पेपर ट्रेडिंग का पर्दाफाश : राजनांदगांव के कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार
पासपोर्ट पर सरकार की बड़ी सफाई: विदेश यात्रा के लिए जरूरी, लेकिन नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं
प्रधानमंत्री आवास योजना पर पंचायत में बवाल : उपसरपंच का आरोप- सरपंच पुत्र समेत कई लोगों ने कॉलर पकड़कर की मारपीट
कुदरत का तांडव: एक मिनट में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं; 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल