'सीएमओ' लिखी स्कोडा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, CMO लापता

'सीएमओ' लिखी स्कोडा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, CMO लापता

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । 'सीएमओ' लिखी एक स्कोडा कार ने सामने से आ रही बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया । पुलिस को घटनास्थल से टूटी हुई 'सीएमओ' लिखी नंबर प्लेट मिली है, जिसे जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।

जन्मदिन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अमरेश सिंह अपने एक साथी के साथ स्कोडा कार से तखतपुर लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार रात करीब 11 बजे जरहागांव थाना क्षेत्र के मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास उनकी कार की सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया ।

Read More बिलासपुर: मैरिज हॉल व रिसॉर्ट की गाड़ियां सड़क पर, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग

दो महिलाओं की मौके पर मौत, युवक की हालत गंभीर

Read More जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*

हादसे के समय बाइक पर ग्राम मझगांव निवासी भुनेश्वर साहू (32), किरण बांसोड़ (36) और हेमलता साहू (39) सवार थे । टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर दूर जा गिरे । सिर में गंभीर चोट लगने से किरण बांसोड़ और हेमलता साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गये । प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है ।

घटनास्थल पर मिली 'सीएमओ' लिखी नंबर प्लेट

हादसे के बाद पुलिस को घटनास्थल से कार की आगे लगी 'सीएमओ' लिखी नंबर प्लेट टूटी हुई अवस्था में मिली । प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार कथित तौर पर सीएमओ स्वयं चला रहे थे । हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था ।

नगर पालिका परिसर में मिली क्षतिग्रस्त कार, सीएमओ का नहीं लगा सुराग

सूत्रों के अनुसार, हादसे के कुछ समय बाद संबंधित स्कोडा कार नगर पालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिली । वहीं कार से जुड़े अधिकारी अमरेश सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है । इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि हादसे के बाद चालक मौके से क्यों फरार हुआ ।

पुलिस जांच में जुटी, चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही जरहागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायल का उपचार जारी है । घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, टूटी नंबर प्लेट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है ।

पुलिस का कहना है कि अभी यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था । जांच पूरी होने के बाद ही जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश