छत्तीसगढ़: ये महिला तो सोनम से भी खतरनाक, पहले पति को पिलाई शराब, फिर बैट से हमला कर जला दी बॉडी, पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: ये महिला तो सोनम से भी खतरनाक, पहले पति को पिलाई शराब, फिर बैट से हमला कर जला दी बॉडी, पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: ये महिला तो सोनम से भी खतरनाक, पहले पति को पिलाई शराब, फिर  बैट से हमला कर जला दी बॉडी, पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की। शराब पिलाकर बैट से हमला किया और शव जलाने की कोशिश की। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

कोंडागांव: देशभर में इंदौर के राजा-सोनम रघुवंशी मर्डर केस अब तक सुर्खियों में है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के मर्डर की प्लानिंग की. इसके बाद प्रेमी के हाथों अपने पति की हत्या करवा दी। पूरा मामला कोंडागांव जिले का है. 30 जून 2025 को कोंडागांव और ओडिशा के बॉर्डर पर मगेदा जंगल के पास एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध हालत में मिला था. जांच के दौरान मृतक की पैंट से जली हुई एंटी-रेबीज की पर्ची मिली थी, जिससे उसकी पहचान धर्मवीर नेताम निवासी नगरी, धमतरी के रूप में हुई है। 

पूरे मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी रवीना नागरची और आरोपी विदेश मरकाम (निवासी नवरंगपुर, ओडिशा) के बीच अवैध संबंध थे. धर्मवीर द्वारा पत्नी रवीना को प्रताड़ित करने के चलते दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी. 27 जून को विदेश मरकाम तमिलनाडु के धरमपुरी से धर्मवीर को इलाज के बहाने लेकर निकला. रास्ते में शराब पिलाते हुए उसे ओडिशा के रायगढ़ ले जाया गया, जहां क्रिकेट बैट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई. शव को जलाने का भी प्रयास किया, लेकिन बारिश के कारण वह असफल रहा। 

तकनीकी सर्वेक्षण, मोबाइल डाटा विश्लेषण और सायबर टीम की मदद से पुलिस ने विदेश मरकाम को कोण्डागांव बस स्टैंड से और रवीना नागरची को धमतरी से गिरफ्तार किया है. मर्डर के लिए उपयोग किया गया क्रिकेट बैट भी जब्त किया गया है.

Read More बिलासपुर की सड़कों पर ‘जान हथेली पर’! एक बाइक पर 5 छात्र, बिना हेलमेट स्टंट; VIDEO ने मचाया हड़कंप

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो