CG Drug Crackdown: हैदराबाद से सरगुजा तक फैला ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार

CG Drug Crackdown: हैदराबाद से सरगुजा तक फैला ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़/चिरमिरी। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चिरमिरी पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह नेटवर्क हैदराबाद से सरगुजा संभाग तक फैला हुआ था। आरोपी नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करते थे और पूरे अवैध कारोबार को डिजिटल ट्रांजेक्शन और एटीएम के जरिए संचालित करते थे, जिससे उनकी गतिविधियां लंबे समय तक छिपी रहीं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी रसल एक्का को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसके खुलासों के आधार पर पुलिस ने हैदराबाद के वैंदला वासु और सूरजपुर के रजत कुमार समेत अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया। इसके बाद पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Read More CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। नशीले पदार्थों की बिक्री से मिली रकम को एटीएम के जरिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर बांटा जाता था, जिससे पुलिस की नजर से बचा जा सके। इस हाईटेक फाइनेंशियल नेटवर्क के कारण तस्करी का पूरा सिस्टम लंबे समय तक सक्रिय रहा।

Read More जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

पुलिस ने न सिर्फ नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा है, बल्कि इस गिरोह के आर्थिक नेटवर्क को भी ट्रैक कर ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सरगुजा संभाग में सक्रिय अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO