CG Crime News: महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी पुलिस

CG Crime News: महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी पुलिस

आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ। सुबह-सुबह मिली इस सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मृतक की पहचान ग्राम पारागांव निवासी 18 वर्षीय प्रेमलाल पाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी भी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक बीते दिन अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका, जबकि उसका साथी आगे बढ़ गया। इसके बाद युवक घर नहीं लौटा और अगले दिन उसकी लाश पुल के नीचे मिली।

Read More अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। उसने घटना से पहले अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी परेशानी के बारे में संदेश भी भेजा था।

Read More मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए सभी एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार