CG Crime Alert: मुनाफे का लालच पड़ा भारी! ठगों ने वकील से करोड़ों रुपए ऐंठे

CG Crime Alert: मुनाफे का लालच पड़ा भारी! ठगों ने वकील से करोड़ों रुपए ऐंठे

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां सोलर लाइट पोल लगाने के झांसे में एक वकील से 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित वकील विनीत तिवारी, निवासी रायपुर, ने शिकायत में बताया कि उन्हें सोलर प्रोजेक्ट में निवेश के जरिए बड़े मुनाफे का लालच दिया गया था। आरोप है कि भावेश जैन, ऋतुप्रण वैष्णव और संतोष कर्ण सहित अन्य लोगों ने खुद को लायजनिंग और प्रोजेक्ट से जुड़ा बताकर उन्हें भरोसे में लिया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने सोलर लाइट पोल लगाने का प्रस्ताव देकर उनसे करोड़ों रुपये निवेश करवाए, लेकिन न तो प्रोजेक्ट शुरू हुआ और न ही रकम वापस की गई। जब उन्होंने अपने पैसे लौटाने की मांग की, तो आरोपियों ने 1.33 करोड़ रुपये का चेक दिया, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया।

Read More रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं

चेक बाउंस होने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Read More भिलाई: DSP को फर्जी केस में फंसाने का दांव उल्टा पड़ा, कंपनी के 3 आला अफसरों पर FIR, स्कॉर्पियो-N से भड़का था विवाद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता और इसमें बड़े स्तर पर ठगी नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि निवेश के नाम पर दिए जाने वाले बड़े मुनाफे के लालच में आने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल