CG Audit Scam: 151 करोड़ का पंचायत घोटाला! सोशल ऑडिट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, प्रदेशभर में मचा हड़कंप

CG Audit Scam: 151 करोड़ का पंचायत घोटाला! सोशल ऑडिट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, प्रदेशभर में मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ की सोशल ऑडिट रिपोर्ट 2025-26 के मुताबिक पंचायतों में 151.07 करोड़ का फर्जी भुगतान किया गया है, जबकि करीब 20 करोड़ से अधिक की राशि सीधे गबन के मामलों में सामने आई है। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य की 11,717 पंचायतों में से 11,302 पंचायतों का ऑडिट किया गया, जिसमें कुल 4,468 फर्जी भुगतान के मामले सामने आए। इसके अलावा 6,331 मामलों में 19.66 करोड़ के गबन की पुष्टि हुई है, वहीं टेंडर और प्रक्रियागत नियमों के उल्लंघन के 13,861 मामलों में 20.49 करोड़ के लेनदेन संदिग्ध पाए गए हैं।

जिलेवार आंकड़ों में बिलासपुर सबसे ज्यादा अनियमितताओं के साथ सामने आया, जहां 14.33 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी दर्ज की गई। वहीं कोरबा गबन के मामलों में शीर्ष पर रहा, जहां 611 मामलों के जरिए 2.42 करोड़ का दुरुपयोग सामने आया। जांजगीर-चांपा में भी 3.85 करोड़ की गड़बड़ी रिपोर्ट की गई है।

Read More अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

प्रशासनिक उल्लंघनों के मामले में बलौदा बाजार सबसे आगे रहा, जहां 989 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, जनता के स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर असंतोष देखने को मिला है और प्रदेशभर में 1,863 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें राजनांदगांव 225 शिकायतों के साथ शीर्ष पर है।

Read More खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए

इस पूरे मामले पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस बार सोशल ऑडिट पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायतों में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह खुलासा राज्य में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि इन मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई होती है।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल