CG Raid : मुंगेली में ACB की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

CG Raid : मुंगेली में ACB की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

CG Raid : मुंगेली में ACB की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

ACB ने मुंगेली जिले में बीएमओ कार्यालय के अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की यह 7 महीनों में 6वीं बड़ी कार्रवाई है।

मुंगेली: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुंगेली जिले में एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी. एसीबी ने बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. 

जानकारी के अनुसार, ग्राम फंदवानी (मुंगेली) निवासी ललित सोनवानी हाल ही में 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उन्होंने 5 जुलाई को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी ग्रेच्युटी एवं अन्य भुगतान के बदले बृजेश सोनवानी ने 61,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई. सत्यापन के दौरान आरोपी अकाउंटेंट पहले ही 7,000 रुपये ले चुका था. 

इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई और आज शेष राशि 54,000 रुपये लेने के लिए आरोपी को तखतपुर स्थित रियांश होटल के पास एक ढाबे पर बुलवाया गया. जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. एसीबी ने आरोपी से पूरी रिश्वत राशि जब्त कर ली है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

Read More सिरगिट्टी पुलिस का एक्शन, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कसा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि एसीबी ने पिछले 7 महीनों में मुंगेली जिले में 6वीं कार्रवाई की है. इससे पहले स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी ट्रैप कार्रवाई हो चुकी है. एसीबी सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी.

Read More बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना