भिलाई: ‘आज जेल, कल बेल, फिर वही खेल’! पुलिस वैन में बैठकर आरोपी ने बनाई रील, क्या खत्म हो गया कानून का डर?

भिलाई: ‘आज जेल, कल बेल, फिर वही खेल’! पुलिस वैन में बैठकर आरोपी ने बनाई रील, क्या खत्म हो गया कानून का डर?

भिलाई: भिलाई में सोशल मीडिया की सनक और कानून के प्रति बढ़ती बेपरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस कार्रवाई की गंभीरता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार एक युवक ने पुलिस हिरासत को भी सोशल मीडिया कंटेंट में बदल दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस वाहन में बैठकर बनाई गई रील अब तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आरोपी हथकड़ी दिखाते हुए मुस्कुराता और विक्ट्री साइन बनाता नजर आ रहा है।74_1782022675

हैरानी की बात यह है कि जिस कार्रवाई का मकसद सड़क पर जानलेवा स्टंट करने वालों में कानून का डर पैदा करना था, वही गिरफ्तारी आरोपी के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने का जरिया बन गई। वायरल वीडियो में आरोपी द्वारा लिखा गया कैप्शन “आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल” कानून के प्रति उसकी मानसिकता और बेखौफ रवैये को दर्शाता है। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर युवाओं में कानून का भय क्यों लगातार कम होता जा रहा है।image-5_1782012995

दरअसल, आरोपी को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक, वह बाइक के स्टैंड को सड़क पर रगड़कर चिंगारियां निकाल रहा था, जिससे न केवल उसकी बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।whatsapp-image-2026-06-20-at-72202-pm_1781986264

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट से पुलिस वाहन के भीतर बनाया गया वीडियो सामने आ गया। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि हिरासत के दौरान मोबाइल फोन उसके पास कैसे पहुंचा और वीडियो रिकॉर्डिंग व अपलोड कैसे हुई। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read More सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार

यह घटना केवल एक स्टंटबाज युवक की कहानी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के लिए बढ़ती जोखिम भरी मानसिकता और कानून के प्रति घटते सम्मान की तस्वीर भी पेश करती है। यदि गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई को भी लोग मनोरंजन या लोकप्रियता का साधन समझने लगें, तो यह समाज और कानून व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चेतावनी है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद पुलिस इस पूरे मामले पर क्या अतिरिक्त कार्रवाई करती है।

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश