शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने स्वयं सड़कों पर उतरे कलेक्टर व पुलिस कप्तान दो घंटे तक पैदल चलकर बहाया पसीना विभिन्न चौक,चौराहों की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने स्वयं सड़कों पर उतरे कलेक्टर व पुलिस कप्तान दो घंटे तक पैदल चलकर बहाया पसीना विभिन्न चौक,चौराहों की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने स्वयं सड़कों पर उतरे कलेक्टर व पुलिस कप्तान दो घंटे तक पैदल चलकर बहाया पसीना विभिन्न चौक,चौराहों की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा सड़कों से अतिक्रमण हटाने का दिए सख्त निर्देश शनिचरी बाजार से हटेगा डिवाइडर आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील… बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण […]

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने स्वयं सड़कों पर उतरे कलेक्टर व पुलिस कप्तान दो घंटे तक पैदल चलकर बहाया पसीना विभिन्न चौक,चौराहों की यातायात व्यवस्था का लिया जायज

सड़कों से अतिक्रमण हटाने का दिए सख्त निर्देश शनिचरी बाजार से हटेगा डिवाइडर आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील…

बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आज शहर में यातायात व्यवस्था एवं सड़कों से अतिक्रमण नियंत्रित करने शहर के प्रमुख मार्गों पर उतरे। कलेक्टर ने करीब दो घंटे पैदल चलकर ट्रैफिक में आ रहे अवरोधों को नजदीकी से देखा। इसके बाद नगर निगम एवं अन्य अधिकारियों को इन अवरोधों को दूर करने का कार्य जल्द शुुरू करने कहा। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और सड़कों पर ठेलों, गुमटियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने शनिचरी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने बिलासा चौक से जूना बिलासपुर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

Read More पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक

कलेक्टर और एसपी ने शाम में यदुनंदननगर चौक, नया एवं पुराना बस स्टैण्ड, अपोलो चौक, शनिचरी बाजार, ज्वाली नाला मार्ग, जूना बिलासपुर, गांधी चौक सहित शहर के विभिन्न सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर सबसे पहले निरीक्षण करने यदुनंदननगर चौक पहुंचे । उन्होंने चौक से यदुनंदननगर जाने वाले मार्ग में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने और बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए।

Read More BRICS से पहले दिल्ली में खलबली, SFJ समर्थित नारे लिखने का आरोप; पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोचा

कलेक्टर ने अपोलो चौक से अपोलो अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थापित ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने और बिजली के तारों को अण्डरग्राउण्ड करवाने के निर्देश दिए। साथ ही चौक के आसपास से बेजा कब्जा हटाने कहा।

कलेक्टर ने शनिचरी बाजार का भी जायजा लिया। शनिचरी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने बिलासा चौक से जूना बिलासपुर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर को तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर को दिए। इसी तरह कलेक्टर ने शनिचरी बाजार से कोतवाली चौक, गांधी चौक होते हुए पुराना हाईकोर्ट मार्ग का पैदल सघन निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यापारियों के सहयोग से ट्रैफिक का दबाव नियंत्रित करने के निर्देश दिए।

श्याम टाकीज चौक से ज्वाली पुल तक सड़क पर लगने वाले जाम से अत्यधिक दिक्कत होती है। कलेक्टर ने इसका भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्वाली नाले पर बनाए सड़क की और ट्रैफिक डायवर्ट करें। उन्होंने व्यापारियों को इसके लिए समझाइश देने कहा।

इसी प्रकार कलेक्टर ने पुराना बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर सड़क को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने जाम एवं दुर्घटना से बचने शहर के सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल सहित पुलिस एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार