स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को नई दिल्ली में करेंगी सम्मानित, सफाई मित्रों और नागरिकों की भागीदारी को मिली उपलब्धि का श्रेय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए स्वच्छता के मोर्चे पर एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन नगरीय निकायों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है। इन तीनों शहरों को 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चयनित शहरों को यह सम्मान प्रदान करेंगी। इस उपलब्धि से प्रदेश के नगरीय निकायों में खुशी का माहौल है। इसे स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र भेजकर तीनों नगरीय निकायों के चयन की आधिकारिक जानकारी दी है। समारोह में प्रदेश की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और सूडा के सीईओ सुमीत अग्रवाल शामिल होंगे। इनके अलावा चयनित शहरों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता कर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

Read More भिलाई के जगदंबा फोम गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

नागरिकों की भागीदारी को दिया गया विशेष महत्व

स्वच्छ सर्वेक्षण के दसवें संस्करण में इस बार मूल्यांकन की प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शहरों की स्वच्छता व्यवस्था को परखने के लिए केवल सरकारी दावों और निरीक्षण पर निर्भर रहने के बजाय आम नागरिकों के अनुभवों को भी विशेष महत्व दिया गया है। इसके लिए नागरिकों के फीडबैक का वेटेज बढ़ाया गया है।

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

अब लोग मोबाइल ऐप, पोर्टल और क्यूआर कोड के माध्यम से पूरे साल अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता और नगरीय सुविधाओं को लेकर नागरिकों की राय सर्वेक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगी। इसका उद्देश्य शहरों की वास्तविक स्वच्छता स्थिति का आकलन करना और स्थानीय निकायों को अधिक जवाबदेह बनाना है।

3 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ता करेंगे जांच

इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत देशभर में 3 हजार से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। इसके लिए 45 दिनों का मैदानी सर्वेक्षण निर्धारित किया गया है। मूल्यांकनकर्ता शहरों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता से जुड़े कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करेंगे।

इसके साथ ही GPS आधारित डिजिटल निगरानी व्यवस्था भी अपनाई गई है, ताकि नगरीय निकायों की ओर से किए गए दावों का वास्तविक स्थिति से मिलान किया जा सके। इस व्यवस्था से सर्वेक्षण में पारदर्शिता बढ़ाने और स्वच्छता कार्यों की प्रभावी निगरानी करने में मदद मिलेगी।

सफाई मित्रों को भी मिलेगा राष्ट्रीय मंच पर सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में प्रत्येक चयनित शहर से चार प्रतिनिधि पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इनमें सफाई मित्रों के साथ स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक और अभियंता शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस व्यवस्था के जरिए स्वच्छता अभियान में दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के चयन पर प्रसन्नता जताते हुए प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों और सफाई मित्रों को बधाई दी है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय सफाई मित्रों की मेहनत और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को दिया।

पिछले सर्वेक्षण में भी बिल्हा ने रचा था इतिहास

छत्तीसगढ़ के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि बिल्हा नगर पंचायत पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया था।

अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन प्रदेश के लिए एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सर्वेक्षण की थीम 'स्वच्छता की नई पहल—बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' भी सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश देती है।

तीनों शहरों को मिलने वाला यह सम्मान न केवल छत्तीसगढ़ की स्वच्छता संबंधी उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान देगा, बल्कि अन्य नगरीय निकायों को भी बेहतर सफाई व्यवस्था और जनसहभागिता के लिए प्रेरित करेगा।

Tags:

Latest News

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत
स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप
सालों की सेवा का मिला न्याय, बस्तर के 29 कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 महीने में करना होगा बकाया वेतन का भुगतान
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
लॉकर का किराया लिया, सुरक्षा नहीं दी, अब SBI भरेगा 22 लाख का हर्जाना
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी बेटे से परेशान पिता ने टंगिया से मारकर की हत्या, थाने में किया सरेंडर
Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से
पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़
रायपुर में दिवाली से पहले पुलिस का एक्शन, चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 चाकू जब्त
बड़े ब्रांडों का कड़वा सच, अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल
लाल किला ब्लास्ट के एक साल बाद भी पीड़ितों का दर्द बरकरार, किसी की रोजी-रोटी छिनी तो किसी की नौकरी और शादी टूटी; NIA कोर्ट में इंसाफ का इंतजार
Pawan Kalyan Divorce: शादी के 13 साल बाद अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को देंगे प्राथमिकता