CGMSC Scam : 400 करोड़ के घोटाले में किन 6 अफसरों से होगी पूछताछ

CGMSC Scam : 400 करोड़ के घोटाले में किन 6 अफसरों से होगी पूछताछ

रायपुर:  ACB ने CGMSC के सबसे बड़े सप्लायर मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार के बाद अब CGMSC के अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। जिसपर कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन में करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच ACB/EOW ने तेज कर […]

रायपुर:  ACB ने CGMSC के सबसे बड़े सप्लायर मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार के बाद अब CGMSC के अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। जिसपर कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन में करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच ACB/EOW ने तेज कर दी है। हाल ही में ACB ने CGMSC के सबसे बड़े सप्लायर मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया था। इसे कोर्ट ने 4 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

इन अफसरों के नाम पूछताछ के लिए भेजे
ACB – EOW की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, जांच का दायरा बढ़ाते हुए ACB-EOW ने 6 अधिकारियों से पूछताछ के लिए राज्य सरकार से नियम 17 ए के तहत अनुमति मांगी है। ACB-EOW अधिकारी ने मीनाक्षी गौतम, वसंत कौशिक, डॉ. अनिल परसाई, क्षिरौंद्र रावटिया, कमलकांत पाटनवार और आनंद राव के नाम पूछताछ के लिए भेजे हैं। सभी अधिकारी CGMSC में डेपुटेशन पर तैनात रहे हैं या वर्तमान में पदस्थ हैं।

अब जानते हैं क्या है पूरा मामला छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन ने जनवरी 2022 से 21 अक्टूबर 2023 तक अरबों रुपए की खरीदी मोक्षित कार्पोरेश और सीवी कार्पोरेशन से की। मेडिकल कार्पोरेशन के अफसरों ने 300 करोड़ रुपए के रीएजेंट खरीद लिए, ताकि कंपनी के पास उपलब्ध केमिकल की एक्सपायरी नजदीक न आ जाए। अफसर और कंपनी के बीच की इस गठजोड़ का खुलासा 22 जनवरी 2025 को EOW की FIR से हुआ। छह पेज की इस एफआईआर में ईओडब्ल्यू ने अफसर और कंपनी की गड़बड़ियों का डिटेल जिक्र किया है।

Read More कांकेर में ACB का बड़ा एक्शन: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, रायपुर-जगदलपुर टीम ने बिछाया जाल

अनुमान के मुताबिक सरकार पर करीब 411 करोड़ का बोझ पड़ा है। एजेंसी अब इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है। हाल ही में एसीबी और ईओडब्लयू ने मोक्षित कार्पोरेशन के दफ्तर पर छापा मार कार्रवाई की थी। इसके बाद कंपनी के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया था।

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार