UPDATE ,2000 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में 2 दिन पूर्व विजय भाटिया को ईडी ने किया गया था गिरफ्तार 

UPDATE ,2000 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में 2 दिन पूर्व विजय भाटिया को ईडी ने किया गया था गिरफ्तार 

दो दिन पूछताछ के बाद एसीबी को सौंपा 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को एक और बड़ी मिली है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी और शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले दिल्ली में हिरासत में लिया था और दो दिन की पूछताछ के बाद ACB के हवाले कर दिया।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद ACB की टीमें विजय भाटिया से जुड़े दिल्ली और रायपुर समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं। इन जगहों से दस्तावेज़, डिजिटल डेटा और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Read More रायपुर में 3 साल तक नाबालिग का पिता ने किया शोषण, दो बार गर्भवती… दूसरी बार फर्जी दस्तावेज से पहुंचाया अस्पताल, नवजात बेचने का आरोप, 6 गिरफ्तार

ACB अधिकारियों के अनुसार, विजय भाटिया को रायपुर लाया जा रहा है, जहां स्पेशल कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रिमांड के दौरान उससे घोटाले से जुड़े अहम बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का मानना है कि भाटिया की गिरफ्तारी से घोटाले में शामिल अन्य प्रमुख चेहरों का भी पर्दाफाश हो सकता है।

Read More जरहाभाठा छात्रावास में बनेगी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, पीपीपी मॉडल से होगा निर्माण

 

बताया गया है कि विजय भाटिया शराब व्यापार से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ था और उसने नकली होलोग्राम और फर्जी स्टिकरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री की। इससे राज्य को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।इस घोटाले में अब तक आधा दर्जन से अधिक बड़े शराब कारोबारी ACB के रडार पर हैं। इनमें कई पर टैक्स चोरी, अवैध कारोबार और फर्जी दस्तावेज़ों के जरिये सरकार को चूना लगाने के गंभीर

आरोप हैं।

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो