NMDC के करोड़ों के CSR टेंडरों पर बवाल, तुलिका कर्मा ने लगाया बाहरी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप

NMDC के करोड़ों के CSR टेंडरों पर बवाल, तुलिका कर्मा ने लगाया बाहरी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप

दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के किरंदुल-बचेली क्षेत्र में सीएसआर मद से कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये के कार्यों की निविदा प्रक्रिया में स्थानीय ठेकेदारों को पर्याप्त अवसर नहीं दिया जा रहा है। उनके अनुसार, टेंडर प्रक्रिया ऐसी बनाई गई है, जिससे सीमित लोगों को ही लाभ मिल रहा है।

तुलिका कर्मा ने दावा किया कि 20 से 40 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं के लिए खुली प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया अपनाने के बजाय सीमित निविदा पद्धति का इस्तेमाल किया गया। उनका कहना है कि यदि ऑनलाइन और ओपन टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती तो क्षेत्र के अधिक पंजीकृत ठेकेदारों को भागीदारी का अवसर मिलता। उन्होंने इसे स्थानीय हितों के विपरीत बताते हुए पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की मांग की।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कुछ जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि बाहरी एजेंसियों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Read More रायपुर में 8 नवंबर को मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल और रेस्टोरेंट भी रहेंगे दायरे में; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

वहीं, किरंदुल कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने भी एनएमडीसी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता देने और टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले पर एनएमडीसी प्रबंधन और संबंधित जनप्रतिनिधियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Read More समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच अरुण गौतम गिरफ्तार, अधिकारियों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी; पहुंचे जेल

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम