Transfer Breaking: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश

Transfer Breaking: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण के तहत इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के रूप में अस्थायी पदस्थापना दी गई है। वन विभाग के अनुसार, यह तैनाती प्रशिक्षण अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। इस दौरान सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में फील्ड प्रशासन, वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और विभागीय कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

इन प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
वन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार

  • कुनाल मिश्रा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा) नियुक्त किया गया है।
  • मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • परख सारडा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा) में पदस्थ किया गया है।
  • प्रीति यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर) में तैनात किया गया है।
  • यशस्वी मौर्य (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव) की जिम्मेदारी दी गई है।

फील्ड ट्रेनिंग के दौरान निभाएंगे अहम जिम्मेदारियां
विभागीय आदेश के मुताबिक, सभी प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण अवधि के दौरान संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (Officer on Special Duty - OSD) के रूप में कार्य करेंगे। इस दौरान उन्हें वन संरक्षण, जैव विविधता प्रबंधन, वन अपराधों की रोकथाम, जनभागीदारी, वन अधिकारों और विभागीय प्रशासन से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा।

Read More 20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत

प्रशिक्षण के बाद भी बनी रहेगी पदस्थापना
वन विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद भी अधिकारी यथास्थिति उसी उप वनमंडल में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे, जब तक कि विभाग की ओर से कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाता।

Read More कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO