कारोबारी विजय केला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट, कहा- सेटलमेंट के बाद मुकदमा चलाना गलत

कारोबारी विजय केला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट, कहा- सेटलमेंट के बाद मुकदमा चलाना गलत

बिलासपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कारोबारी विजय कुमार केला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर, दाखिल चार्जशीट और निचली अदालत की कार्यवाही को रद्द करते हुए कहा कि जब बैंक और उधारकर्ता के बीच विवाद का वैध समझौता हो चुका हो, तब आपराधिक मुकदमा जारी रखना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग माना जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यदि किसी बैंक ऋण खाते का निपटारा आपसी सहमति से हो गया है और उस समझौते को डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) की मंजूरी भी मिल चुकी है, तो उसी मामले में बाद में धोखाधड़ी का आपराधिक मुकदमा चलाना उचित नहीं है।

क्या है पूरा मामला?
रायपुर के कारोबारी विजय कुमार केला के परिवार की फर्म मेसर्स मोहन ट्रेडर्स ने यूको बैंक से व्यवसायिक ऋण लिया था। वर्ष 2009 तक यह बकाया राशि करीब 8 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। लोन के बदले रायपुर स्थित अमलीडीह और बोरियाखुर्द की संपत्तियां गिरवी रखी गई थीं। नवंबर 2009 में फर्म का संचालन संभाल रहे परमानंद केला के निधन के बाद कारोबार प्रभावित हुआ और ऋण की किस्तें जमा नहीं हो सकीं। इसके चलते बैंक ने दिसंबर 2010 में खाते को एनपीए घोषित कर दिया और वसूली के लिए DRT जबलपुर में मामला दायर किया।

Read More CG News: सूरजपुर में 12 हाथियों का डेरा, खेतों में फसलें बर्बाद होने से किसान परेशान; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

4.25 करोड़ में हुआ था फुल एंड फाइनल सेटलमेंट
मामला लंबित रहने के दौरान बैंक और फर्म के बीच समझौता हुआ। करीब 6.49 करोड़ रुपये के बकाया ऋण का निपटारा 4.25 करोड़ रुपये में वन-टाइम सेटलमेंट (OTS) के जरिए किया गया। समझौते को DRT की मंजूरी भी मिल गई और ऋण विवाद समाप्त हो गया।

Read More चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई

ढाई साल बाद दर्ज हुई CBI शिकायत
ऋण खाते के बंद होने के लगभग ढाई वर्ष बाद, फरवरी 2018 में यूको बैंक के एक जोनल अधिकारी ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लोन सीमा बढ़वाने के लिए फर्जी ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई थी और बैंक को गलत जानकारी देकर संपत्तियों से जुड़ा लाभ उठाया गया। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर विशेष अदालत रायपुर में चार्जशीट पेश की। बाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विजय केला ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि व्यावसायिक विवादों के समाधान के बाद भी यदि आपराधिक मुकदमे जारी रखे जाएंगे, तो इससे बैंकिंग और आर्थिक व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अदालत ने माना कि ऐसे मामलों में लंबी आपराधिक कार्रवाई समझौते की भावना के विपरीत है और यह न्यायिक प्रक्रिया का अनुचित उपयोग माना जाएगा। कोर्ट ने इसी आधार पर सीबीआई की एफआईआर, चार्जशीट और संबंधित सभी कार्यवाहियों को रद्द कर दिया।

Latest News

पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार